{"_id":"6743e359b889e35b8a0e4afa","slug":"sitapur-police-detained-27-people-going-from-kundarki-to-lucknow-moradabad-news-c-15-1-mbd1014-529600-2024-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कुंदरकी से लखनऊ जा रहे 27 लोगों को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कुंदरकी से लखनऊ जा रहे 27 लोगों को सीतापुर पुलिस ने हिरासत में लिया
विज्ञापन
मुरादाबाद। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिलने जा रहे कुंदरकी के 35 लोगों को सीतापुर पुलिस ने पकड़ लिया। सात लोगों को पूछताछ के बाद तत्काल छोड़ दिया लेकिन 27 लोगों को हिरासत में ले लिया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा एक्स पर इस मामले को लेकर पोस्ट किया। इसके बाद शाम को सभी को छोड़ दिया गया। पकड़े गए लोग कुंदरकी चुनाव में गड़बड़ी को लेकर शिकायत करने के लिए अखिलेश यादव के पास जा रहे थे।
सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि वह प्रत्याशी हाजी रिजवान और अन्य 35 लोगों को गाड़ियों के लेकर शनिवार की रात लखनऊ जाने के लिए निकले थे। सीतापुर पहुंचने पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार गाड़ियों को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के नाम पर सभी लोगों को रोक लिया। कुछ देर तक पूछताछ के बाद सात लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन 27 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बावजूद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास शपथ पत्र है। उन्होंने मत नहीं दिया है लेकिन बूथों पर फर्जी वोट इन लोगों के नाम पर डाले गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले को एक्स पर पोस्ट करने के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में फर्जी वोट डाले गए हैं। शाम को पकड़े गए 27 लोग छोड़े गए लेकिन उनकी चार गाड़ियां पुलिस ने जब्त कर लीं।
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि कोतवाली नगर और खैराबाद पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 35 लोगों को रोका गया था। पांच कार चालक आरसी व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसलिए चालान व अन्य कार्रवाई की जा रही है। सीओ अमन सिंह ने बताया कि चेकिंग में 35 लोगों को रोका गया था। इनमें से 27 लोगों को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया है। 22 लोग मुरादाबाद के व बाकी अन्य जगहों के थे। मुरादाबाद के लोगों को बस से वापस उनके घर भेज दिया गया है।-- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
...पोस्ट कर राष्ट्रपति व चुनाव आयोग को कराया अवगत
अखिलेश यादव ने एक्स पर कोतवाली की एक वीडियो डालकर लिखा कि कुंदरकी में जिन लोगों को वोट डालने से रोका गया या उनके वोट किसी और ने डाल दिए थे वे अपनी व्यथा बताने के लिए लखनऊ आ रहे थे। स्थानीय स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। इससे भाजपा के चुनावी घपले का खुलासा हो जाता, इसीलिए बीच रास्ते में उनको सीतापुर में पुलिस ने निरुद्ध किया है। हम राष्ट्रपति, सर्वोच्च न्यायालय, चुनाव आयोग, मानवाधिकार आयोग, राज्यपाल व अन्य सभी मीडिया माध्यमों से आग्रह करते हैं कि इस मामले का तुंरत संज्ञान लें। वह ये सुनिश्चित करें कि अपने वोट के अधिकार के लिए जो आवाज उठाना चाहते हैं, उनके साथ भाजपा सरकार कोई अन्याय या अत्याचार न कर सके।
.
विज्ञापन
सपा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बताया कि वह प्रत्याशी हाजी रिजवान और अन्य 35 लोगों को गाड़ियों के लेकर शनिवार की रात लखनऊ जाने के लिए निकले थे। सीतापुर पहुंचने पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार गाड़ियों को रोक लिया। इसके बाद पुलिस ने जांच के नाम पर सभी लोगों को रोक लिया। कुछ देर तक पूछताछ के बाद सात लोगों को पुलिस ने छोड़ दिया लेकिन 27 लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने चार वाहनों को जब्त कर लिया। इसके बावजूद वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलने के लिए गए। उन्होंने बताया कि पकड़े गए लोगों के पास शपथ पत्र है। उन्होंने मत नहीं दिया है लेकिन बूथों पर फर्जी वोट इन लोगों के नाम पर डाले गए हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इस मामले को एक्स पर पोस्ट करने के साथ प्रेस कांफ्रेंस की और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कुंदरकी में फर्जी वोट डाले गए हैं। शाम को पकड़े गए 27 लोग छोड़े गए लेकिन उनकी चार गाड़ियां पुलिस ने जब्त कर लीं।
विज्ञापन
एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि कोतवाली नगर और खैराबाद पुलिस ने बैरियर लगाकर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान 35 लोगों को रोका गया था। पांच कार चालक आरसी व अन्य दस्तावेज नहीं दिखा पाए। इसलिए चालान व अन्य कार्रवाई की जा रही है। सीओ अमन सिंह ने बताया कि चेकिंग में 35 लोगों को रोका गया था। इनमें से 27 लोगों को कागजी कार्रवाई के बाद छोड़ दिया गया है। 22 लोग मुरादाबाद के व बाकी अन्य जगहों के थे। मुरादाबाद के लोगों को बस से वापस उनके घर भेज दिया गया है।