फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   sisters reached jail to meet brothers on rakhabandhan

भाइयों की कलाई पर बाधा स्नेह का धागा, छलक आईं बहनों की आंसू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
sisters reached jail to meet brothers on rakhabandhan
मुरादाबाद। जिला जेल में बंद कैदी और बंदियों की कलाइयों पर उनकी बहनों ने भी स्नेह का धागा बांधकर भाइयों की दीर्घायु की कामना की। जबकि भाई भी बहनों से जेल में राखियां बंधवाने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला जेल में मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के करीब चार हजार कैदी और बंदी बंद हैं। रक्षाबंधन के त्योहार पर बृहस्पतिवार सुबह से ही बहनें राखी और मिठाइयां लेकर जेल के गेट पर भाइयों से मुलाकात के लिए लाइनों में लग गई थीं। जिला जेल प्रशासन की ओर से बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी। सामान्य मुलाकात को रोक कर बहनों को पहले प्रवेश दिया गया। मुरादाबाद, संभल और अमरोहा के बंदी व कैदियों को राखी बहनें के लिए 1453 बहनें जिला जेल पहुंचीं। बहनों ने भाइयों की की कलाई पर स्नेह का धागा बांधकर उनकी दीर्घायु की कामना की। जबकि 345 भाई भी अपनी बहनों से जेल में राखियां बांधने पहुंचे। जेल में बंद बहनों को राखी बंधवाकर भाइयों ने उनकी रक्षा का वादा किया। इस दौरान कई भाई बहनों की आंखों से आंसू तक छलक आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed