{"_id":"589a38214f1c1bc155379b79","slug":"sister-not-going-to-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिटाई के खौफ से बहन ने बंद किया स्कूल जाना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिटाई के खौफ से बहन ने बंद किया स्कूल जाना
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Wed, 08 Feb 2017 02:52 AM IST
विज्ञापन
पिटाई का शिकार छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुशहालपुर रोड स्थित निजी स्कूल में टीचर के टॉर्चर के कारण छत से कूदे सातवीं कक्षा के छात्र आयुष की हालत नाजुक है। उसका दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उपचार जारी है। इस घटना के बाद से आयुष बेहद डरा हुआ है। वह स्कूल और टीचर का नाम सुनते ही सहम जाता है।
परिजन उसके दिले में घर कर गए टीचर के टॉर्चर को इधर-उधर की बात कर निकालने की कोशिश में जुटे हैं। उधर, इस घटना से आहत होकर आयुष की बहन ने स्कूल जाना बंद कर दिया है, परिजनों का कहना है कि टीचर पर स्कूल प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई नाकाफी है।
मंगलवार को फोन पर जानकारी देते हुए घायल छात्र आयुष के पिता अशोक ने बताया कि उनके बेटे के पैर में घुटने के नीचे चोट लगी है, वह फिलहाल चलने फिरने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टर उसके पैर का बेहतर इलाज करने में जुटे हैं। इकलौते भाई की पिटाई से आहत होकर बहन मुस्कान ने भी स्कूल जाना बंद कर दिया है।
विज्ञापन
बेटे के उपचार में जुटे परिजनों ने मुस्कान को स्कूल जाने के लिए कहा तो उसने साफ इंकार कर दिया है। वह दोबारा से इस स्कूल में जाने के लिए तैयार नहीं है, हालांकि परिजनों का कहना है कि उपचार के बाद वह स्कूल जाने को लेकर बच्चों की काउंसलिंग करेंगे।
सस्पेंशन भी कोई कार्रवाई है क्या? ः आयुष के पिता ने स्कूल प्रशासन द्वारा आरोपी टीचर के खिलाफ की गई कार्रवाई को नाकाफी बताया है। उनका कहना है कि सस्पेंशन कोई कार्रवाई है क्या?