फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Sister in law broke into brother in law house, cleaned out cash and jewellery, police filed a case

Moradabad: जीजा के घर में साली ने लगाई सेंध, नकदी और जेवरात किया साफ, पुलिस ने छह पर किया केस

Mon, 06 Nov 2023 02:09 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Mon, 06 Nov 2023 02:09 AM IST
सार

मुरादाबाद में डीआईजी दफ्तर के पास रहने वाले नासिर हुसैन ने पुलिस ने बताया कि वह काम करने के बाहर गया था। इस बीच उसकी साली घर में घुस गई। उसने अन्य के साथ मिलकर कीमती सामान चुरा लिया। 

विज्ञापन
Moradabad: Sister in law broke into brother in law house, cleaned out cash and jewellery, police filed a case
यूपी पुलिस की गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइंस पुलिस ने महिला सहित छह लोगों के खिलाफ घर में घुसकर चोरी करने और धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी महिला पीड़ित व्यक्ति की साली बताई जा रही है। आरोप है कि साली ने उसके घर से एक लाख 30 हजार रुपये नकदी, साढ़े चार लाख के जेवरात और कागजात पर हाथ साफ किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


चक्कर का मिलक डीआईजी ऑफिस के नजदीक रहने वाले नासिर हुसैन ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 20 सितंबर 2023 को रोजाना की तरह वह अपने काम पर गया था। पीछे से संभल जिले के हयातनगर निवासी साजिदा उर्फ निक्की पत्नी मोहम्मद उर्फ अयान घर में घुस गई।
विज्ञापन


आरोपी साजिदा आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी एक लाख 30 हजार रुपये की नकदी, साढ़े चार लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवकात और मकान के बैनामे और ठेकेदारी से संबंधित कागज चुरा ले गई। साजिदा घर से बाहर कुछ दूरी पर खड़े चक्कर का मिलक निवासी अपने परिजन गुल मौहम्मद, आरिफ व शौकत और अमरोहा के लालू नंगला निवासी इरफान और भोजपुर निवासी जुबैर को चोरी का सामान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर करीब डेढ़ बजे जब नासिर हुसैन खाना खाने के लिए घर आया तो आलमारी का सारा सामान बिखरा मिला। नासिर हुसैन के अनुसार उसने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाला तो आरोपी साजिदा घर से सामान ले जाते नजर आ रही थी। सामान वापस करने के लिए कहा तो वह लोग झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने लगी।


पीड़ित नासिर के अनुसार आरोपी साजिदा नौ वर्ष पूर्व भी उनके घर से बैनामा के कागज और मोबाइल चुरा चुकी है। इस मामले में शिकायत करने पर भी पुलिस ने उसके पास से सामान बरामद कर लिया था। इस संबंध मेंथाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर छह नामजद आरोपियों पर चोरी और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

नासिर हुसैन ने बताया कि आरोपी साजिदा उसकी सगी साली है। नासिर हुसैन का पत्नी से तलाक हो गया है और वह अलग रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed