फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sister-in-law beats brother-in-law with shoes in government hospital

Moradabad News: सरकारी अस्पताल में साली ने की जीजा की जूतों से पिटाई

Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 23 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Sister-in-law beats brother-in-law with shoes in government hospital
बिलारी। सीएचसी में पंजीकरण काउंटर के निकट मंगलवार दोपहर शराब के नशे में पहुंचे जीजा के रवैये पर भड़की साली ने जमकर जूतों से पिटाई की। दोनों के बीच हो रही मारपीट देखने मरीजों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

थाना मैनाठेर के नरौदा गांव निवासी दंपती मंगलवार दोपहर बाइक से थाना सोनकपुर के बिलारी जरगांव रोड पर होते हुए अपनी रिश्तेदारी के एक गांव जा रहे थे। नवैनी गददी गांव के निकट सामने से आ रही कार से टकराने पर दंपती घायल हो गए। दोनों घायलों को 108 एम्बुलेंस से उपचार के लिए सीएचसी बिलारी लाया गया। सूचना मिलने पर घायल विवाहिता की छोटी बहन और उसके बड़े बहनोई भी विवाहिता का हाल जानने के लिए सीएचसी पहुंच गए।
विज्ञापन

पता चला है कि बहनोई शराब के नशे में थे उन्होंने अस्पताल पहुंचते ही अपनी बड़ी साली की खैरियत जानने की बजाए छोटी साली से अभद्रता करनी शुरू कर दी। साली के समझाने के बाद भी बहनोई हंगामा करने लगे। परेशान होकर गुस्साई साली ने जीजा को अस्पताल परिसर में ही जूतों से पीटना शुरू कर दिया। जीजा ने जब भागने की कोशिश की तब साली उसका पीछा कर जूते बरसाती रही। जीजा साली की इस मारपीट की अनेक युवक वीडियो बनाने लगे। मरीज और तीमारदार भी इस मारपीट को देखने के लिए खड़े हो गए। बाद में किसी तरह से जीजा ने अस्पताल के पश्चिम में लगे छोटे दरवाजे से भागकर साली से अपना पीछा छुड़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed