फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   SIR: I have to visit my parents' house to collect the papers.

एसआईआर : कागज जुटाने के लिए लगाने पड़ रहे मायके के चक्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
SIR: I have to visit my parents' house to collect the papers.
मुरादाबाद। नो मैपिंग का नोटिस जारी होने के बाद सबसे अधिक परेशान शादीशुदा महिलाएं हो रही हैं। विकास भवन में लाइन लगा महिलाओं ने बताया कि उनको कागजात जुटाने के लिए मायके का चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में एसआईआर अभियान के तहत 1.96 लाख लोगों को नोटिस जारी किया गया है। विसंगतियों को लेकर 3.70 लोगों को नोटिस थमाया गया है। नोटिस मिलने के बाद जिले की तहसीलों के अलावा विकास भवन में भी लोग लाइन लगा रहे हैं। शुक्रवार को विकास भवन में आए अनूप की पत्नी लाइन में लगी थी और वह अपने छोटे बच्चे को लेकर बैठा था। बताया कि पत्नी 2003 की मतदाता सूची लेने के लिए मायके गई थी।
विज्ञापन

इसी प्रकार काजीपुरा निवासी मजदूर अजय अपने दो बच्चों को लेकर बैठा था। बताया कि उसने दिल्ली में अंजलि से लव मैरिज की। ससुराल वाले शादी के बाद से ही नाराज है। इस स्थिति में कागज लाने के लिए उसे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काम छोड़कर वह पत्नी और दो बच्चों को लेकर परेशान है। इसी प्रकार प्रेमनगर की रहने वाली जहांआरा का कहना था कि वह कागज लेने के लिए मायके गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं का कहना था कि ग्राम प्रधान के कहने के अनुसार कागज जुटाए हैं। अब तो मतदाता सूची में नाम आ जाना चाहिए। इसी प्रकार अन्य महिलाओं का कहना था कि मतदाता सूची में नाम नहीं आने पर कोई सुविधा नहीं मिलेगी। इसी कारण सभी लोग फार्म भरकर जमा कर रहे हैं। लाइन में लगे लोगों को कहना था कि उनको नो मैपिंग के तहत नोटिस जारी हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed