फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sinners and criminals opposing citizenship amendment bill says Indresh

नागरिकता संशोधन बिल का विरोध करने वाले पापी, अपराधी: इंद्रेश

Sun, 15 Dec 2019 03:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 15 Dec 2019 03:46 AM IST
विज्ञापन
Sinners and criminals opposing citizenship amendment bill says Indresh
indresh - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य इंद्रेश ने कहा कि नागरिकता संशोधन बिल देश के हित में है। उसका विरोध करने वाले पापी, अपराधी हैं। दुनिया में दो सौ देश हैं, लेकिन कोई ऐसा करने का साहस नहीं जुटा सका। 

विज्ञापन


वह यहां सर्किट हाउस के निकट स्थित बुद्धि विहार फेस टू स्थित एक मैदान में हिंदू जागरण मंच की ओर से आयोजित  ‘बलिदानियों की नगरी को नमन’ कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने नशा मुक्ति व स्वच्छता का भी संदेश दिया। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में मौजूद मुरादाबाद, रामपुर व संभल के शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया गया और मौजूद कार्यकर्ताओं को हर दिवाली व होली शहीद परिवारों के साथ मनाने की भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में देशभक्ति के गीत व संगीत के साथ ड्रोन कैमरों की सहायता से शहीदों के परिजनों पर की गई पुष्पवर्षा के चलते वातावरण देशभक्ति मय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उमड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हमारा देश एक ऐसा देश है जिसे ठीक से समझना चाहिए। दुनिया के 200 से अधिक देश, केवल देश हैं, जबकि भारत देश के साथ-साथ माता भी कहलाता है। इस संसार में भगवान का रूप माता माना गया है। दुनिया के सारे देश सिर्फ देश हैं, लेकिन भारत देश के साथ-साथ सोने की चिड़िया भी कहलाता है। 

आज भी हिंदुस्तान एक ऐसा देश है जिसके 27 हजार से अधिक गांव ऐसे हैं जिनके लोग घरों में ताला नहीं लगाते हैं। हम उस हिंदुस्तान के हैं जहां भुखमरी और गरीबी से किसी की मौत नहीं होती थी। सबको रोटी और छत मिली हुई थी। बीच में विदेशियों के आक्रमण के कारण भारत दुर्बल हुआ। इसलिए सोने की चिड़िया के कारण भारत का दुनिया के अंदर एक और श्रेष्ठ नाम वंदे मातरम था। बाकी दुनिया के देश, सिर्फ देश हैं जबकि भारत विश्व गुरु कहलाता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय वीर जवान विषम परिस्थितियों में कड़ी धूप और ठंड में भी सीमा पर तैनात रह कर देश की सेवा करता है। चीन व पाकिस्तान के आक्रमण करने पर वह पीठ नहीं दिखाता, बल्कि सीने पर गोली खाता है। उसका बलिदान किसी जाति, धर्म के लिए नहीं होता बल्कि देश के लिए होता है। 

उन्होंने नागरिकता संशोधन बिल का मुस्लिमों व ईसाईयों द्वारा विरोध करने पर मुस्लिम व ईसाई देशों के लिए शेम-शेम के नारे भी कार्यकर्ताओं से लगवाए। उन्होंने कहा कि विश्व में अकेला भारत ही ऐसा देश निकला जिसने कहा कि दुनिया के किसी देश का कोई पीड़ित आएगा तो भारत उसको शरण भी देगा और जरूरत पड़ी तो नागरिकता भी देगा। अन्य कोई देश ऐसा करने का साहस नहीं दिखा सका। 

कार्यक्रम को हिंजाम के संरक्षक पवन सिन्हा व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. सीपी सिंह ने भी संबोधित किया। संचालन  प्रांत महामंत्री जीतेंद्र वैश्य ने किया। कार्यक्रम से पहले हिंजाम कार्यकर्ताओं ने शहर में तिरंगा लेकर बैंडबाजों के साथ देशभक्ति गीत की धुन के साथ तिरंगा यात्रा भी निकाली। 

तीन तलाक, कश्मीर मुद्दे पर भी की सरकार की सराहना

आरएसएस के इंद्रेश ने कहा कि भारत विजय की ओर बढ़ने वाला देश बन रहा है। 2019 कुछ कहना चाहता है। आठ करोड़ 40 लाख मुस्लिम औरतों पर जुल्म हो रहा था। नौ करोड़ 23 लाख मुस्लिम मर्द महिलाओं पर जुल्म कर रहे थे। दुनिया का कोई देश तीन तलाक के जुल्म से आजादी दिलवाने का साहस नहीं जुटा सका। भारत ने तीन तलाक पर विधेयक लाकर साहस का परिचय दिया। पहले देश दो संविधान, दो झंडे में पिछले 72 साल से बंटा घूम रहा था। भारत सरकार ने 370 व 35 ए को समाप्त कर कोई पाप नहीं किया बल्कि पुण्य का काम किया है। एक साल पहले जो नक्शा था उसमें पाकिस्तान और चीन के कब्जे में जो क्षेत्र था उसे दिखाया नहीं जाता था। भारत सरकार ने अब जो नक्शा तैयार किया है उसमें उसे दिखाया है। भारत सरकार अब यह कह रही  है कि वह क्षेत्र जो भारत का था वो भारत का है और रहेगा। 

पाकिस्तान नक्शे में होगा या नहीं
इंद्रेश ने कहा कि इंग्लैंड में वो सरकार जीती है जिसने भारत सरकार के कार्यों का समर्थन किया। अमेरिका का जनमत भी उसके साथ जा रहा है जो भारत का समर्थक है। भारत विरोधी के साथ उसका विरोध जा रहा है। बंगला देश से वो सरकार जा चली गई है जो भारत विरोधी थी। इसलिए दुनिया के अंदर भारत का समर्थक ही विजेता बन रहा है। जो भारत का विरोधी है वह दुनिया में भी पराजित हो रहा है। इस लिए अब यह प्रश्न खड़ा है पाकिस्तान आने वाले 10-15 दिनों के अंदर नक्शे में होगा अथवा नहीं। उन्होंने कहा कि जो जन्म लेता है वो मरता है। जो अजन्मा होता है वो मरता नहीं। पाकिस्तान की जन्मतिथि 14 अगस्त 1947 रात 12 बजे है। भारत की कोई जन्मतिथि नहीं है। भारत अजन्मा है। उन्होंने कहा कि भारत का भूगोल बदल रहा है दुनिया का भी भूगोल बदलेगा।

शहीदों की माटी का कलश लेकर पहुंचे परिजन, सम्मानित
कार्यक्रम में मुरादाबाद, रामपुर व संभल जिले के शहीदों के परिवारों को आमंत्रित किया गया था। इनमें से कई परिवार जहां वीर जवानों ने जन्म लिया, बड़े, पढ़े वहां की माटी कलश में लेकर कार्यक्रम में पहुंचे। आयोजकों के मुताबिक इस मौके पर शहीद नवेंद्र कुमार त्यागी, शहीद पुष्पेंद्र यादव, शहीद गिरीश चंद्र अग्रवाल, शहीद नेत्रपाल सिंह, शहीद शेखर शर्मा, शहीद महेंद्र कुमार, शहीद सुदेश कुमार, शहीद महेश चंद्र दिवाकर, शहीद अमित कुमार, शहीद कर्मवीर सिंह, शहीद राजेंद्र सिंह, शहीद जय कुमार सिंह, शहीद अरविंद कुमार, शहीद महिपाल सिंह, शहीद जीतेंद्र सिंह. शहीद रामआसरे शर्मा व शहीद राजीव कुमार आदि के परिजनों ने शिरकत की। जिन्हें सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाबो देवी, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान, भाजपा महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ मिश्रा, क्षेत्रीय संगठन मंत्री हीतेश बंसल, प्रांतीय संगठन मंत्री गोपाल, प्रांत अध्यक्ष पवेंद्र शेखावत, रामप्रसाद कश्यप, दीपक गोयल, विमल शर्मा, निमित जायसवाल, सर्वेश आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed