फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Silence everywhere else, bad supply of samosas on platform 5

Moradabad News: बाकी जगह सन्नाटा, प्लेटफॉर्म-5 पर हो रही खराब समोसे की सप्लाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Sep 2023 02:11 AM IST
विज्ञापन
Silence everywhere else, bad supply of samosas on platform 5
मुरादाबाद। रेलवे स्टेशन पर गुणवत्ताहीन समोसे की सप्लाई अब भी जारी है। कुछ दुकानदार लाइनपार क्षेत्र से प्लेटफार्म नंबर 5 तक वेंडरों को भेज रहे हैं। जबकि बाकी प्लेटफार्मों पर कोई वेंडर नहीं है। समोसे बनाने के लिए आलू की गुणवत्ता में अब भी कोई सुधार नहीं हुआ है। हालांकि रेलवे की शक्ति के बाद तमाम वेंडर के लाइसेंस जरूर निरस्त हो गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को बाकी प्लेटफार्मों पर सन्नाटा पसरा रहा लेकिन प्लेटफॉर्म 5 पर वेंडर अपने हाथों में समोसे की टोकरियां लिए बैठे थे। जैसे ही कोई ट्रेन आती खराब समोसे की बिक्री यात्रियों को शुरू कर दी जाती। सैंपल भरे जाने में हो रही देरी के कारण खराब माल बेचने वाले कुछ ठेकेदारों का हौसला बुलंद है। इनमें से कुछ ठेकेदार हड़ताल करने वाले वेंडर पर दबाव बना रहे हैं। खराब माल सप्लाई करने वालों के कारण ठीक ढंग से कम करने वाले ठेकेदारों की भी छवि खराब हो रही है।
विज्ञापन

ज्ञात होगी बुधवार को डेढ़ सौ से ज्यादा वेंडर ने एकजुट होकर ठेकेदारों के खिलाफ मोर्चा खोला था। उनकी मांग सिर्फ 10 में से तीन रुपये कमीशन की थी लेकिन यह पूरी नहीं हुई तो उन्होंने ठेकेदारों का खेल उजागर कर दिया। मीडिया के सामने वेंडरों ने दिखाया था कि किस तरह ठेकेदारों की दुकानों में समोसे के लिए उबाले गए आलू में कीड़े थे, यही हाल बिरयानी के लिए बनाए जा रहे चावलों का था। रेलवे की टीम ने आरपीएफ के साथ लाइन पर क्षेत्र में दुकानदारों को चेतावनी भी दी लेकिन इसका कोई खास असर नहीं दिखा है। सीनियर डीसीएम ने रेल मुख्यालय को पत्र लिखकर स्टेशन पर बिकने वाली खाद्य सामग्री का सैंपल भरवाने की अपील की है। उम्मीद है जल्द ही सैंपल लिए जाने के बाद स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed