फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   signal fail

सिगनल और प्वाइंट की खराबी से 50 ट्रेनें फंसीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
signal fail
मुरादाबाद। मुरादाबाद लखनऊ रेल मार्ग पर सोमवार रात से मंगलवार सुबह तक अप व डाउन लाइन पर ट्रेनों का संचालन ठप रहा। सिगनल व प्वाइंट खराबी की वजह से पचास से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रेनों के जहां तहां रुकने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानियां उठानी पड़ीं। सिगनल और प्वाइंट ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन

सोमवार देर रात हरदोई में प्वाइंट खराबी से रेल संचालन से लड़खड़ा गया। जिसकी वजह से हरदोई, कौढ़ा, आंझी, बरेली, शाहजहांपुर में ट्रेनें जहां तहां खड़ी कर दी गईं। पचास से ज्यादा ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। पांच घंटे बाद सिगनल और प्वाइंट को ठीक किया गया। इसके बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। काशी विश्व नाथ एक्सप्रेस, एसी एक्सप्रेस, पूरबिया एक्सप्रेस, पद्मावत एक्सप्रेस, लखनऊ मेल, मुजफ्फरनगर सप्तक्रांति एक्सप्रेस, जन साधारण एक्सप्रेस, राप्ती गंगा एक्सप्रेस, लखनऊ सहारनपुर पैसेंजर और दस मालगाड़ियां समेत पचास से ज्यादा ट्रेनें का संचालन बाधित हुआ। सिगनल सिस्टम ठीक करने के बाद ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed