फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shri Ram ate Shabari's leftover berries, and became friends with Sugreeva.

Moradabad News: श्री राम ने खाए शबरी के जूठे बेर, सुग्रीव से हुई राम की मित्रता

Sat, 27 Sep 2025 11:17 PM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 27 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram ate Shabari's leftover berries, and became friends with Sugreeva.
कांठ। नगर में प्रशासन द्वारा गठित श्री रामलीला मंचन समिति (अस्थायी) की निगरानी में कराए जा रहे रामलीला के 116 वें मंचन में शुक्रवार को श्री बृज आदर्श कला रामलीला मंडल ग्राम क्योरार मिलक जिला रामपुर के कलाकारों ने श्री राम से सबरी की भेंट और राम-सुग्रीव मित्रता का मनमोहक मंचन किया।रामलीला रंगमंच पर कलाकारों द्वारा दिखाया गया कि बहन के अपमान से क्रोधित रावण द्वारा पंचवटी से सीता का हरण कर ले जाने के बाद श्री राम व लक्ष्मण वनों में भटकते हुए सबरी के आश्रम पहुंचते हैं और उससे भेंट करते हैं। इस दौरान प्रभु प्रेम में सराबोर शबरी ने श्री राम को अपने जूूठे बेर खिलाए। इसके बाद श्री राम और लक्ष्मण सीता की खोज करते हुए किसकंधा पर्वत पहुंचते यहां उनकी महावीर हनुमान जी से भेंट होती है। सुग्रीव से मित्रता के बाद श्रीराम ने बाली का वध कर सुग्रीव को किसकंधा का राजपाठ दिलाया। मंचन का संचालन मास्टर गौरव चौहान ने किया। व्यवस्था में सहयोग कमेटी के दानवीर सिंह, हरपाल सिंह, धर्मवीर विश्नोई, डीपी सिंह चौहान, विजय कुमार, निपेंद्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed