{"_id":"68a7874c0bd6b9cd7f0a76df","slug":"shri-krishnas-chhathi-festival-celebrated-with-great-joy-in-kanth-kanth-news-c-277-1-smbd1007-109965-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कांठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण का छठी उत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कांठ में हर्षोल्लास के साथ मनाया श्री कृष्ण का छठी उत्सव
Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 Aug 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
कांठ के श्री राम ज्योति मंदिर पर श्री कृष्ण छठी कार्यक्रम में भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते श्रद्
कांठ। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के बाद बृहस्पतिवार को नगर व क्षेत्र में तमाम स्थानों पर भगवान श्री कृष्ण की छठी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान का गुणगान करते हुए कढ़ी- चावल के प्रसाद का वितरण किया।
कांठ नगर के मोहल्ला विशनपुरा स्थित शिव मंदिर पर विधिविधान से पूजा अर्चना के पश्चात छठी उत्सव मनाया गया। यहां मंदिर परिसर में महिला श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन करते हुए छठी के गीत गाए और श्री कृष्ण के बाल स्वरूप का वर्णन किया। आयोजकों ने कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया। व्यवस्था में अजय कुमार विश्नोई, उत्कर्ष विश्नोई, अभिषेक विश्नोई, अंकित शर्मा,सत्यम वर्मा आदि लोग रहे। वहीं दूसरी ओर नगर के श्री राम ज्योति (जाहरवीर मंदिर) फकीरगंज में भी श्री कृष्ण जन्म छठी महोत्सव और श्री राधा नाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। सुबह यहां विधिविधान से पूजा-अर्चना की गई और दोपहर को भव्य भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। वहीं शाम को श्री राधा नाम संकीर्तन हुआ। जिसमें भजन गायक हितेश शर्मा, अभिषेक शर्मा और नेहा ने अपनी टीम के साथ सुंदर-सुंदर भजन प्रस्तुत किए। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर छठी के कार्यक्रम किए गए।