फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Short circuit caught fire in grocery shop

शॉर्ट सर्किट से परचून की दुकान में लगी आग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 02:42 AM IST
विज्ञापन
Short circuit caught fire in grocery shop
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के नया गांव आंबेडकर नगर में एक परचून की दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। घटना सोमवार की रात नौ बजे की है। दुकानदार मुख्य रूप से तेल का व्यापार करते हैं। दुकान में आग लगने से काफी मात्रा में तेल नष्ट हो गया है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

खुशहालपुर निवासी योगेंद्र पाल गुप्ता नया गांव में परचून की दुकान करते हैं। वह अपनी दुकान से मुख्य तौर पर खाद्य तेल बेचते हैं। सोमवार रात नौ बजे उनकी दुकान बंद थी, तभी दुकान से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं बढ़ता देख आस-पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना तुरंत दुकानदार को फोन पर दी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन कर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed