फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shops across the line will not be demolished, width of roads will be reduced

Moradabad News: नहीं टूटेंगी लाइनपार की दुकानें, कम होगी सड़कों की चाैड़ाई

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 02:27 AM IST
विज्ञापन
Shops across the line will not be demolished, width of roads will be reduced
मुरादाबाद। सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइनपार में दो सड़कों का निर्माण होगा। सड़कों के चाैड़ीकरण के दाैरान अब दुकानें भी नहीं तोड़ी जाएंगी। मेयर और विधायक की सहमति के बाद जो प्रस्ताव शासन को भेजा गया है उसमें सड़कों की चाैड़ाई 41 के बजाय 34 मीटर रखने पर सहमति बनी है। शासन से धन मिलते ही सड़कों का निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना सीएम ग्रिड के तहत लाइनपार में चौधरी चरण चौक से चिड़िया टोला तक एवं मझोली रोड का निर्माण होना है। इन दोनों सड़कों का चयन जुलाई में ही हो गया था। 41 मीटर चौड़ी सड़क का निर्माण कराने की तैयारी नगर निगम ने की थी। अधिकारियों ने जब बताया कि सड़कों के चाैड़ीकरण के लिए दुकानें तोड़ी जाएंगी तो दुकानदार भड़क गए।
विज्ञापन

दुकानदारों ने विधायक रितेश गुप्ता और मेयर विनोद अग्रवाल से शिकायत की। विधायक ने प्रमुख सचिव से लेकर मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव तक से शिकायत की तो योजना को क्रियान्वित कराने की जिम्मेदारी मंडलायुक्त को दी गई। इसके बाद मेयर और विधायक ने नगर आयुक्त को पत्र भेजकर दूसरे स्थान पर योजना को स्नानांतरित करने की बात कही। 16 सितंबर को नगर आयुक्त ने मेयर और नगर विधायक का पत्र शासन को भेज दिया। साथ ही टेंडर निरस्त कर दिया था। हालांकि, इसके बाद लाइनपार के लोगों ने योजना को वापस लाने के लिए प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------


मंडलायुक्त के साथ बैठक में बनी सहमति
शासन के निर्देश पर जब विधायक और मेयर की मंडलायुक्त के साथ बैठक हुई तो सहमति बन गई। बैठक के दौरान मेयर और नगर विधायक ने कहा कि सीएम ग्रिड योजना के तहत 34 मीटर चौड़ी सड़क लाइनपार में बनाई जाए। सड़क की चाैड़ाई 34 मीटर होने से दुकानें भी नहीं टूटेंगी। इस पर सभी ने सहमति जताई।
------------




दुकानों पर लगा दिए गए थे लाल निशान
नगर निगम कर्मियों ने सीएम ग्रिड योजना के तहत चयन होने के बाद लाइनपार की जो दुकानें सड़क की जद में आ रही थीं, उन पर लाल निशान लगा दिए थे। इसको लेकर लाइनपार व्यापार मंडल विरोध में उतर आया था। विधायक ने भी नाराजगी जताते हुए कहा था कि सौंदर्यीकरण के नाम पर घर और दुकानें नहीं टूटने दी जाएंगी। विधायक ने इस मामले में शासन को भी पत्र लिखा था।

----------
योजना हटने पर हुआ था जमकर विरोध
सीएम ग्रिड योजना के लाइनपार से हटने पर भाजपा नेता अनुपेंद्र के साथ लाइनपार के लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों ने मुख्यमंत्री को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजने के साथ ही मशाल जुलूस निकाला था। व्यापारियों ने एक दिन दुकानें बंद कर मंडलायुक्त से भी शिकायत की थी। व्यापारियों ने कहा था कि सड़क की चौड़ाई कम करके विकास करने में कोई परेशानी नहीं है। योजना लाइनपार में वापस आने पर भाजपा नेता ने खुशी जताई।
------------


नई व्यवस्था के तहत लाइनपार का विकास होगा। सड़क के किनारे की दुकानें नहीं टूटेंगी। लाइनपार बाजार का साैंदर्यीकरण कराया जाएगा। इस मामले में प्रमुख सचिव से वार्ता हुई है। शीघ्र ही योजना के लिए धन मिलेगा। - रितेश गुप्ता नगर विधायक

---------
मेयर और नगर विधायक का संयुक्तपत्र शासन को भेजा गया है। शासन से धन आवंटित होने पर सीएम ग्रिड योजना के तहत लाइनपार का विकास कराया जाएगा। - दिव्यांशु पटेल, नगर आयुक्त, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed