फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shopkeepers demolishing their own shops in Budhbazar

Moradabad News: बुधबाजार में खुद अपनी दुकान तोड़ रहे दुकानदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Shopkeepers demolishing their own shops in Budhbazar
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नगर निगम की कार्रवाई के भय से बुध बाजार के व्यापारियों ने खुद अपनी अपनी दुकानों को तोड़ना शुरू किया। व्यापारी नगर निगम को कोस रहे हैं लेकिन विरोध करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं।
नगर निगम की टीम ने एक दिन पहले हिंदू डिग्री कॉलेज के गेट के अलावा नौ दुकानों के आगे का हिस्सा तोड़ दिया था। बुधवार को नगर निगम की जेसीबी दूसरे दिन तोड़फोड़ करने के लिए आई लेकिन व्यापारियों ने कहा कि वे खुद अपनी दुकान तोड़ रहे हैं। इसी कारण नगर निगम की जेसीबी दूर खड़ी की गई। अपर नगर आयुक्त ने बुधबाजार की 22 दुकानों को तोड़ने की चेतावनी दी थी। इस मामले में नगर निगम ने निशान पहले ही लगा दिया था। बुधवार को व्यापारियों ने निशान के अनुसार अपनी अपनी दुकानों का हिस्सा मजदूर लगाकर तोड़वाना शुरू किया। व्यापारी नगर निगम को कोस रहे थे लेकिन विरोध करने के लिए अन्य संगठनों से अपेक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन

कारोबार दस साल पीछे चला गया
व्यापारी दीपक कपूर गौरव छाबड़ा का कहना था कि नगर निगम की कार्रवाई के चलते बुधबाजार के व्यापारी काफी परेशान हैं। पहले तोड़फोड़ के चलते ग्राहक नहीं आए। फिर अतिक्रमण और सड़क निर्माण के चलते दुकानदारी प्रभावित हो गई है। पिछले 11 माह से सभी व्यापारी परेशान हैं। बाजार नगर निगम की कार्रवाई के चलते दस साल पीछे हो गई है। स्मार्ट सिटी बनाने के लिए नगर निगम ने बाजार को तहस नहस कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed