फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shopkeepers against antigen testing in moradabad super market

सुपर बाजार में एंटीजन सैंपलिंग का विरोध, टीम को घेरा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 03:15 AM IST
विज्ञापन
shopkeepers against antigen testing in moradabad super market
मुरादाबाद। बुध बाजार स्थित सुपर मार्केट में एंटीजन सैंपलिंग का मंगलवार को व्यापारियों ने विरोध किया। विरोध के चलते काफी देर तक सैंपलिंग बाधित रही। पुलिस के पहुंचने पर सैंपलिंग कराई गई और छह संक्रमितों में चार व्यापारी भी पॉजिटिव निकले। संक्रमित व्यापारियों को होम आइसोलेट कर दिया है। पुलिस ने संक्रमित व्यापारियों की दुकानें बंद करा दी हैं। उनके संपर्क में आए अन्य दुकानदारों के भी बुधवार को सैंपल कराए जाएंगे।
विज्ञापन

टाउन हॉल जोन प्रभारी डा. किरण गौतम के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम सुबह 11 बजे सुपर मार्केट पहुंची। मार्केट में काफी भीड़भाड़ थी। टीम ने व्यापारियों से सैंपलिंग का आग्रह किया, लेकिन व्यापारियों ने विरोध करते हुए टीम को घेर लिया। काफी देर तक जद्दोजहद होती रही। व्यापारियों ने सैंपल कराने से साफ इंकार दिया। बाजार के कई व्यापारी नेता भी वहां पहुंच गए और सत्ता पक्ष के नेताओं से दबाव बनवाकर सैंपलिंग नहीं होने देने की धमकी देने लगे। व्यापारियों को डर था व्यापारियों के संक्रमित निकलने से बाजार और ग्राहकों पर असर पड़ेगा। टीम ने व्यापारियों के विरोध की सूचना स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन को दी। इसके बाद कोतवाली पुलिस पहुंची और पुलिस की मौजूदगी में 124 लोगों के सैंपल हुए। डा. किरण गौतम के मुताबिक छह लोग पॉजिटिव आए और इनमें चार व्यापारी शामिल हैं। पॉजिटिव मरीजों में कोई गंभीर लक्षण नहीं होने से होम आइसोलेट कर दिया है। पुलिस ने एहतियातन संक्रमित व्यापारियों से दुकानों को बंद रखने और अन्य व्यापारियों से भी सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए। डा. किरण गौतम के मुताबिक बुधवार को भी सैंपल कराए जाएंगे। बुध बाजार में ग्राहकों की काफी चहल-पहल रहती है, लिहाजा बाजार के अलग-अलग इलाकों में नियमित सैंपलिंग कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed