{"_id":"571b0c8f4f1c1ba06e8b5d1e","slug":"shoot-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैकेनिक ने दिखाया रिवाल्वर तो बैंक अफसरने मारीं गोलियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैकेनिक ने दिखाया रिवाल्वर तो बैंक अफसरने मारीं गोलियां
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:28 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार बैंक प्रबंधक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली हाईवे शुक्रवार देर रात फायरिंग की आवाज से दहल उठा। हाईवे पर सरपट दौड़ रही कार की रफ्तार में बाइक आड़े आई तो कार और बाइक सवार भिड़ गए। कहासुनी के बाद दोनों पक्षों ने पिस्टल निकालीं और फायरिंग शुरू हो गई। गोली लगने से बाइक सवार एसी मैकेनिक और उसका दोस्त घायल हो गए। जिनमें से एक को सीरियस हालत में दिल्ली रेफर कर दिया गया है।
हाईवे पर दो लोगों को सरेआम गोली मारने की घटना से पुलिस में खलबली मच गई। एसएसपी के आदेश पर जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। घंटाभर बाद हरिद्वार हाईवे पर ऊमरी में कार सवार हमलावर मय हथियारों के पकड़े गए। इनमें से एक एसबीआई की रतपुर कला ब्रांच का असिस्टेंट मैनेजर है और दूसरा इसी ब्रांच का ड्राइवर बताया जा रहा है। पुलिस ने हमलावरों की कार और असिस्टेंट मैनेजर का लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद कर लिया है।
घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे कुंदनपुर पेट्रोल पंप के ठीक सामने की है। मझोला थाना क्षेत्र में बुद्धि विहार निवासी राजीव शर्मा(38) पुत्र गोपेश्वर शर्मा एसी मैकेनिक हैं। शुक्रवार को रात करीब ग्यारह बजे वह अपने दोस्त गोविंद नगर निवासी कमल चौहान (40) पुत्र वेद प्रकाश चौहान के साथ बाइक से कहीं जा रहे थे। कमल सक्सेना आदर्श पुस्तक भंडार पर नौकरी करते हैं। दिल्ली रोड पर कुंदन पेट्रोल पंप के ठीक सामने रात ग्यारह बजे कार सवार हमलावरों ने दोनों को गोली मार दी।
विज्ञापन
जख्मी राजीव और कमल ने फोन करके घटना की सूचना अपने दोस्त बुद्धि विहार निवासी सुनील शर्मा को दी तो वह दोनों को कार में डालकर साईं अस्पताल ले गए। राजीव शर्मा को पेट में जबकि कमल चौहान को पेट में बाएं साइड में गोली लगी है। कमल की हालत सीरियस बताई जा रही है। डाक्टरों ने कमल को दिल्ली रेफर कर दिया है। उधर, घायल कमल से हमलावरों की कार का नंबर पता करने के बाद एसएसपी नितिन तिवारी ने जिले की सीमाएं सील करके सर्च आपरेशन शुरू कराया। घंटाभर बाद हमलावरों की कार ऊमरी में पकड़ी गई।
कार से पुलिस ने राजेश पुत्र शिवनाथ सिंह निवासी बुद्धि विहार को मय लाइसेंसी पिस्टल के गिरफ्तार कर लिया है। राजेश एसबीआई रतनपुर कला में असिस्टेंट मैनेजर है। पुलिस ने कार से उसके साथी सुदर्शन निवासी भटावली को भी पकड़ा है। हालांकि राजेश पुलिस को बताया कि हमले में उसके साथ सुदर्शन नहीं बल्कि रतनपुर कला का अजय था जो एसबीआई में ही ड्राइवर की नौकरी करता है।