{"_id":"56f850424f1c1b0a60f14e09","slug":"shivpal-suggest-to-ram-naik-attack-on-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल ने रामनाईक को दी नसीहत, बसपा को बताया गुंडो की पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल ने रामनाईक को दी नसीहत, बसपा को बताया गुंडो की पार्टी
मुरादाबाद/ अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2016 03:19 AM IST
विज्ञापन
शिवपाल-स्वामी प्रसाद मौर्य-राम नाईक
-
शिवपाल बोले- राजनीति नहीं राज्यनीति करें गवर्नर
-
स्वामी प्रसाद मौर्य बोले - प्रदेश में गुंडों की सरकार
विज्ञापन
नसीहत
विधानसभा में राज्यपाल राम नईक को लेकर संसदीय कार्य मंत्री आजम खां द्वारा की गई टिप्पणी के मामले में सियासत गरमाती जा रही है। रविवार को मुरादाबाद पहुंचे कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने राज्यपाल पर ‘अटैक’ करते हुए कहा कि गवर्नर को अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि हर पद की अपनी सीमाएं होती हैं। उन्हीं सीमाओं के दायरे में रहकर काम करना चाहिए। उन्होंने इशारों इशारों में कहा कि जहां सब कुछ अच्छा चल रहा हो वहां अनावश्यक रूप से सियासत नहीं करनी चाहिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि गवर्नर को अपने संवैधानिक दायित्वों का पालन करना चाहिए।
विज्ञापन
सियासत इस पद के लिए नहीं होती है। वैसे भी मंत्री बनाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है न कि राजभवन तय करता है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि पूरी सरकार आजम खां के साथ है।
वार -
प्रदेश में गुंडों की सरकार - स्वामी प्रसाद मौर्य
विधानसभा में नेता विपक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि प्रदेश में गुंडों की सरकार है। कत्ल, लूट और डकैती जैसी वारदातें दिनदहाड़े हो रही हैं। हर वर्ग का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान परेशान हैं। कारोबारी उत्तर प्रदेश से पलायन कर रहे हैं। जनता आजिज आ गई है इस सरकार से। 2017 के इलेक्शन में सपा साफ हो जाएगी।
रविवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि सूबे में दहशत का माहौल है। महिलाएं घर से निकलते वक्त डरती हैं। कारोबारी परेशान हैं। किसानों की कोई सुन नहीं रहा है। बरसात और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें तबाह हो गईं थीं। लेकिन सरकार ने मुआवजे के नाम पर उनका मजाक उड़ाया। कहीं 100 रुपये का चेक थमा दिया गया तो कहीं 500 का।
चीनी मिलों ने करोड़ों रुपया किसानों का दबा रखा है मगर सरकार फिर भी खामोश है। मिल वालों पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जनता की सरकार सुशासन चाहती है। सुशासन केवल बसपा ही दे सकती है। हर किसी की नजर बसपा पर है। आने वाले चुनावों में बसपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।
पलटवार -
हमें गुंडा कहने वाले सबसे बड़े गुंडे, शिवपाल