फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shivpal says people doesn't believe on sp n bjp ditched them

सपा पर जनता को नहीं भरोसा, भाजपा ने दिया धोखा : शिवपाल

Wed, 14 Nov 2018 09:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला
अमर उजाला ब्यूरो, गजरौला Updated Wed, 14 Nov 2018 09:47 PM IST
विज्ञापन
shivpal says people doesn't believe on sp n bjp ditched them
शिवपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। जनता त्रस्त है और सपा, बसपा, कांग्रेस पर जनता को भरोसा नहीं रहा है। आगामी चुनाव में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के सहयोग से ही केंद्र में सरकार बनेगी। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी प्रदेश में नेताजी मुलायम सिंह यादव की मैनपुरी सीट को छोड़कर सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गजरौला में हुई प्रेसवार्ता में राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले नोटबंदी, फिर जीएसटी से जनता को ठगा है। जीएसटी में एक देश एक कर का आश्वासन दिया था। लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। भ्रष्टाचार, महंगाई, गैस, पैट्रोल, डीजल के दाम से आम आदमी से लेकर, मजदूर, व्यापारी, किसान सभी परेशान है। 
विज्ञापन


गठबंधन के सवाल पर यादव ने कहा कि प्रमुख पार्टियां महागठबंधन की बात कर रही हैं, लेकिन कोई गठबंधन की शुरुआत नहीं कर रहा। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी के साथ अन्य 44 छोटे दल हैं। इन दलों के साथ नौ दिसंबर को लखनऊ में रैली होगी। रैली के बाद चुनावी रणनीति की घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महागठबंधन के साथ शामिल होने के सवाल पर वे बोले, यूपी में 30 सीटों से कम पर समझौता नहीं होगा। ब्रजघाट में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उझारी और हसनपुर में भी उनका स्वागत किया गया। हाजी नौशाद अली, रवि यादव, मान सिंह राणा, कमर चौधरी, शकील अहमद मौजूद रहे। हसनपुर में स्वागत के दौरान सलीम कुरैशी, शाहनवाज, कफील मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed