फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shivers left by the intermittent rain melting

Moradabad News: रुक-रुक कर बारिश गलन से छूटी कंपकंपी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Shivers left by the intermittent rain melting
मुरादाबाद। बुधवार रात से शुरू हुई बारिश बृहस्पतिवार सुबह तक रुक-रुक कर होती रही। दिन में बदलों के बीच सूरज निकला जरूर, लेकिन धूप बेअसर रही। शाम ढलने पर फिर एक बार फिर बादल घिर आए। अधिकतम तापमान में गिरावट की वजह से दिनभर कंपकंपी छूटती रही।
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे बूंदाबांदी शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह दस बजे तक रुक-रुक कर बारिश और बूंदाबांदी होती रही। इसके बाद भी बादल छाए हुए थे। दोपहर करीब एक बजे से बीच-बीच में सूरज निकला और धूप भी खिली, लेकिन उसमें तपिश नहीं थी। शाम ढलने तक कभी धूप तो कभी बदलों की आवाजाही रही। मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र के अधिकारियों के अनुसार बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 16.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 2.1 डिग्री कम और न्यूनतम तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। बारिश दो मिलीमीटर हुई। वातावरण में सुबह नमी 97 फीसदी और शाम को 79 फीसदी रही। हवा की गति दस से 15 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed