फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Shivaratri: Water Abhishek of Gangadhar with Dhatura, Belpatra and flower

शिवरात्रि : धतूरा, बेलपत्र व पुष्प के साथ गंगाधर का जलाभिषेक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 01:46 AM IST
विज्ञापन
Shivaratri: Water Abhishek of Gangadhar with Dhatura, Belpatra and flower
मुरादाबाद। शिवरात्रि पर भोर की पहली किरण से ही महानगर के शिवालयों में भोले का जलाभिषेक शुरू हो गया। हर-हर महादेव की गूंज के साथ कावंड़ियों ने अपने आराध्य शिव को गंगाजल अर्पित किया। धतूरा, बेलपत्र, पुष्प, दही, गाय का दूध आदि चढ़ाकर महादेव को प्रसन्न किया और आशीर्वाद मांगा। ब्रजघाट, हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर लौटे कांवड़ियों के लिए तड़के 3:30 बजे से ही चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर के द्वार खोल दिए गए। सुबह 9:30 बजे तक ज्यादातर शिवभक्तों ने जलाभिषेक कर लिया। हालांकि सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। कई मंदिरों में सुबह तो कई स्थानों पर साम को कार्यक्रम आयोजित किए गए। शिवालयों में शिवलिंग को विशेष फूलों से सजाया गया। किसी ने फलों से तो किसी ने भस्म से भोले का श्रंगार किया। चौरासी घंटा मंदिर के पुजारी पंडित विष्णु दत्त शर्मा व झारखंडी मंदिर के महंत भोलानाथ ने बताया कि डाक कांवड़ लाने वाले भक्तों की भीड़ रही। उनकी सुविधा के लिहाज से ही मंदिर के पट भोर में खोल दिए गए। वहीं मंगलवार देर रात से बुधवार सुबह तक हाईवे पर ब्रजघाट से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ रही। डीजे की धमक पर नृत्य करते हुए कांवड़िये मस्ती में चल रहे थे। उनके भगवा वस्त्रों पर भगवान शिव की तस्वीर छपी थी और मुंह पर बम-बम के जयकारे थे।
विज्ञापन

कई मोहल्लों से लोग एकत्र होकर बुधवार भोर में गंगाजल लेने बाइकों से रवाना हुए। दोपहर 12 बजे से पहले लौटकर उन्होंने शिव को जल चढ़ाया। वहीं बरेली, रामपुर लौटे रहे कांवड़ियों का आवागमन भी हाईवे से होकर बाईपास व शहर की सड़कों दिखा। ऋणमुक्तेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर धाम मंदिर, मनोकामना मंदिर, दुर्गा माता मंदिर आदि में भक्तों में शिवलिंग पर गंगा जल अर्पित कर भोले को प्रसन्न किया।
विज्ञापन

00


जगह-जगह शिवभक्तों के लिए हुए भंडारे
शहर के सामाजिक संगठनों ने विभिन्न स्थानों पर शिवभक्तों के लिए भंडारे का आयोजन किया। मंडी समिति, दिल्ली रोड, कांठ रोड पर लगे इन शिविरों में कावंड़ियों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोर्ट रोड स्थित श्री बाला जी हठीले हनुमान मंदिर में शिव विवाह महापर्व का कार्यक्रम हुआ। इसमें रूद्राभिषेक, शिव परिवार श्रंगार किया गया। शिव विवाह की डोली मंदिर से शुरू होकर बगिया, कोर्ट रोड होते हुए वापस मंदिर पर आकर विश्राम हुई। भजन संध्या के बाद आरती और भंडारा हुआ। राजीव सक्सेना, विवेक गुप्ता, अजय गुप्ता, विवेक भटनागर, राजकुमार आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed