{"_id":"580e71b04f1c1bba3cbc2220","slug":"shiva-select-for-under-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंडर-19 इंडिया टीम में मुरादाबाद का शिवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंडर-19 इंडिया टीम में मुरादाबाद का शिवा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 25 Oct 2016 02:19 AM IST
विज्ञापन
शिवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिच पर अपने बाएं हाथ से बल्लेबाजों को नचाने वाले शहर के क्रिकेटर शिवा सिंह अब अंडर-19 चैलेंजर ट्राफी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। कल (बुधवार) से हिमाचल प्रदेश में शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में शिवा अंडर-19 इंडिया ग्रीन टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। सेंट्रल जोन के मैच में शिवा ने सर्वाधिक 17 विकेट हथियाए थे।
शहर के शिरडी साईं पब्लिक स्कूल के छात्र शिवा सिंह का पिछले महीने यूपी अंडर-19 टीम के हुआ था। अंडर-19 सेंट्रल जोन के मैचों मध्य प्रदेश, राजस्थान, रेलवेे, छत्तीसगढ़ और विदर्भ के खिलाफ खेलते हुए शिवा ने सर्वाधिक सत्रह विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन के आधार पर शिवा का चयन सेंट्रल जोन टीम में हुआ।
पुणे में ईस्ट, वेस्ट, नार्थ और साउथ जोन के खिलाफ सेंट्रल जोन के लिए उसने किफायती गेंदबाजी की। शिवा ने चार मैचों में चार विकेट झटके। पांच जोन के बेहतरीन खिलाड़ियों को चुनकर अंडर-19 चैलेंजिंग ट्राफी के लिए इंडिया की तीन टीमें रेड, ग्रीन और ब्लू बनाई र्गई।
विज्ञापन
शिवा का सलेक्शन इंडिया ग्रीन टीम के लिए हुआ है। बुधवार से हिमाचल प्रदेश में चैलेंजर ट्राफी के मैच खेले जाएंगे।