{"_id":"6a67cadc4f1591f8af028a88","slug":"shiva-devotees-passed-by-carrying-a-kanwar-filled-with-51-liters-of-ganga-water-from-gangotri-kanth-news-c-277-1-smbd1007-114731-2026-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गंगोत्री से 51 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर गुजरे शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गंगोत्री से 51 लीटर गंगाजल से भरी कांवड़ लेकर गुजरे शिवभक्त
Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
कांठ नगर से होकर जाते औंरेया के कांवड़िये। संवाद
कांठ। सावन में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ यात्रा शुरू हो गई है। हर रोज कांवड़ियों का हरिद्वार से आवागमन जारी है। जिससे सावन के आने का एहसास होने लगा है। कांवड़ यात्रा के क्रम में सोमवार को औरैया के छह कांवड़ियों का जत्था कांठ से होकर निकला तो वातावरण शिवमय हो गया है।
सोमवार शाम उत्तराखंड के गंगोत्री से 51 लीटर पवित्र गंगाजल भरी कलश कांवड़ को लेकर कांठ पहुंचे औरैया के कुंदनपुर कुदरकोट के शिवभक्त कांवड़ियों ने बताया कि उनके जत्थे में सोनू प्रजापति, सनी यादव, विपिन, ऋषभ, रूपेश आदि कांवड़िये शामिल हैं। वह 22 जुलाई को गंगोत्री से कांवड़ लेकर औरैया के लिए चले थे। उन्हें तीन अगस्त को पड़ रहे पहले सोमवार से पूर्व अपनी मंजिल पर पहुंचना है। वह सभी करीब 870 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर तीन अगस्त को अपने यहां मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान स्थानीय शिवभक्तों ने कांवड़ियों का स्वागत करते हुए उनकी यात्रा के सकुशल पूर्ण होने की कामना की। जिससे हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण शिवमय हो गया।