फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   shaukat pasha linked with underworld

अंडरवर्ल्ड में चलता था शौकत पाशा का सिक्का

Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 27 Nov 2016 02:48 AM IST
shaukat pasha linked with underworld
शव
ढाई दशक पहले अपने गांव में भूरा पहलवान की हत्या करके जरायम की दुनिया में कूदे शौकत पाशा का दो दशक तक क्राइम की दुनिया में सिक्का चलता रहा। धीरे - धीरे उसके कदम जरायम की दुनिया में इस कदर पैवस्त हो चुके थे कि उसे अंडरवर्ल्ड तक उसके नाम की गूंज सुनाई देने लगी।


दर्जनों बैंक डकैती, हत्या और लूट की बदौलत पुलिस रिकार्ड में मोस्ट वांटेड का ‘तमगा’ हासिल कर चुका शौकत जेल में बैठकर रंगदारी वसूलता था। सुपारी उठाकर कई हत्याएं भी उसने जेल के सींखचों के पीछे से कराईं।


दिल्ली, हरियाणा, और पश्चिमी यूपी में आतंक का पर्याय बन चुके शौकत की मुरादाबाद में हत्या की बात जैसे ही डिडौली क्षेत्र के लोगों को पता चली तो हर कोई अवाक रह गया। इसके बाद सभी के दिलोदिमाग में उसके अपराध की कहानियां उमड़ने लगीं।
विज्ञापन


25 साल पहले गांव में भूरा पहलवान की हत्या करके शौकत जुर्म की दुनिया के जिस रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ा था उसका अंत कमोबेश होता भी ऐसा ही है। गांव में मर्डर करने के बाद शौकत ने गाजियाबाद जनपद के लोनी में बड़ी लूट की वारदात की। इसके बाद दिल्ली में डबल मर्डर की घटना कर लोगों में दहशत फैला दी और सुर्खियों में छा गया।
 
दिल्ली में दिनदहाड़े कई हत्याएं और बैंक लूट की घटनाएं करके शौकत पाशा आतंक का पर्याय बन गया। इस बीच उसने कई बार खुद ही सरेंडर किया और कानूनी दांव पेंचों से हर बार बाहर आता रहा। इसके बाद सिंगापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर से उसका विवाद भी चर्चाओं में रहा।

जिसके बाद उसका कनेक्शन अंडरवर्ल्ड से जुड़ा और वह दिल्ली एनसीआर, यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में अंडरवर्ल्ड के इशारे पर हत्याएं करता चला गया। इस बीच उसके खिलाफ 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हुए। पुलिस का कहना है कि शौकत का खौफ इस कदर था कि वह जेल में रहकर भी एनसीआर के कारोबारियों से रंगदारी वसूलता रहता था।


जेल में रहते हुए उसने कई हत्याएं भी सुपारी लेकर कराईं। जेल में उसे वीआईपी ट्रीटमेंट मिलता था। करीब दो साल पहले दिल्ली मे बटला हाउस में दिनदहाड़े एक प्रापर्टी डीलर की हत्या करके वह फिर से सुर्खियों में आया था।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed