{"_id":"67881db98a0cb3c49200ec44","slug":"shahedin-murder-case-police-empty-handed-even-after-15-days-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-564433-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहेदीन हत्याकांड : 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहेदीन हत्याकांड : 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
विज्ञापन
मुरादाबाद। शाहेदीन की हत्या के 15 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पकड़ना तो दूर पुलिस अभी तक आरोपियों को चिह्नित भी नहीं कर सकी है। पुलिस के पास घटनास्थल के वीडियो और मौके पर पहुंचने वाले लोगों के नाम हैं। इसके बाद पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही है।
मझोला के मंडी समिति परिसर में 29 दिसंबर की रात करीब तीन बजे गोकशी की घटना के बाद भीड़ जुट गई थी। भीड़ ने असालतपुरा निवासी शाहेदीन को मौके पर ही पकड़ कर उसकी पिटाई की थी। उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने अगले दिन असालतपुरा निवासी अदनान को गोकशी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने दावा किया था कि शाहेदीन और अदनान ने मंडी समिति परिसर में छुट्टा घूम रहे पशु को पकड़कर गोकशी की थी।
शाहेदीन की मौत के बाद पुलिस ने उसके भाई मो. आलम की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया था। इस घटना को 15 दिन बीत गए हैं लेकिन पुलिस शाहेदीन की हत्या करने वालों तक नहीं पहुंच पाई है। घटनास्थल के पांच वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। यह वीडियो पुलिस के पास भी मौजूद हैं। इसके अलावा मौके पर पहुंचने वालों के नाम-पता भी पुलिस के पास हैं। शाहेदीन के परिजनों का कहना है कि अधिकारी उन्हें आश्वासन दे रहे हैं लेकिन अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं सकी है। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।