फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Sex racket busted in Moradabad Five arrested including two women girls were called from West Bengal

मुरादाबाद में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: दो महिला समेत पांच गिरफ्तार, पश्चिम बंगाल से बुलाई गई थीं युवतियां

Sat, 23 Oct 2021 06:46 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sat, 23 Oct 2021 06:46 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला अमरोहा निवासी है। वह मुरादाबाद में ही रह रही है। 

विज्ञापन
Sex racket busted in Moradabad Five arrested including two women girls were called from West Bengal
सेक्स रैकेट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मुरादाबाद में बीमा पॉलिसी करने की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। दो महिलाएं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ के बाद कांशीराम नगर स्थित एक मकान से पश्चिम बंगाल की दो युवतियों को मुक्त कराया है। 

विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि आरोपी बीमा पॉलिसी करवाने वाले लोगों को लड़कियां भी उपलब्ध कराते थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


सीओ इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि सूचना मिली थी कि कुछ महिला और पुरुष शहर में हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट चला रहे हैं। इसी सूचना पर सिविल लाइंस थाना प्रभारी रविंद्र प्रताप सिंह की टीम को साथ लेकर शुक्रवार रात पुलिस ने दीन दयालनगर में एक घर पर दबिश दी थी। वहां से पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे पूछताछ की तो अन्य लोगों के बारे में जानकारी मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमा पॉलिसी करवाने वाले को उपलब्ध कराते थे लड़कियां
इसके बाद पुलिस ने मझोला थाना क्षेत्र में बुद्घि विहार स्थित एक मकान पर दबिश दी। यहां से पुलिस ने दो महिलाएं और दो युवकों को हिरासत में ले लिया। इसके अलावा कांशीराम नगर से दो युवतियां को मुक्त कराया गया। दोनों युवतियां पश्चिम बंगाल के दार्जलिंग की रहने वाली हैं और दिल्ली में रहकर स्टडी कर रही थीं। पुलिस का दावा है कि सेक्स रैकेट चलाने में दो महिला और तीन युवक गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपी एक महिला उत्तराखंड के काशीपुर की रहने वाली हैं, जबकि दूसरी महिला अमरोहा निवासी है। वह मुरादाबाद में ही रह रही है। 


नौकरी के बहाने बुलाकर करवाता था देह व्यापार
इसके अलावा तीन पुरुष राहुल दास, बाबू उर्फ धीरज और राजू उर्फ नीरज को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी शहर में अलग-अलग जगह किराये पर रहते हैं। सीओ सिविल लाइंस इंदु सिद्धार्थ ने बताया कि दोनों आरोपी महिलाओं के साथ ही राहुल दास व बाबू उर्फ धीरज निजी बीमा कंपनी में बीमा पॉलिसी करते हैं। लोगों को बीमा बेचने के लिए ये सभी उन्हें सेक्स सर्विस मुहैया कराते थे। इसके लिए मुरादाबाद के बाहर से लड़कियों को नौकरी के बहाने बुलाकर उनसे देह व्यापार कराते थे। सीओ ने बताया कि इस गिरोह के अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed