फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Severe power crisis in Moradabad; people take to the streets... massive outrage.

Moradabad News: मुरादाबाद में बिजली का भीषण संकट, सड़कों पर उतरे लोग...भारी आक्रोश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Severe power crisis in Moradabad; people take to the streets... massive outrage.
मुरादाबाद। शहर में बिजली व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो गई है। एक तरफ शाहपुर तिगरी के हजारों लोग पिछले चार दिनों से लो वोल्टेज और घंटों बिजली कटौती की मार झेल रहे हैं। परेशान लोग अपनी समस्या को लेकर रविवार रात 10:30 बजे डीएम आवास के बाहर जुटे। वहीं दूसरी ओर टाउनहॉल बिजलीघर से जुड़े सभी इलाकों में रविवार शाम पांच बजे से देर रात 12 बजे तक बिजली नहीं आई। लोगों ने बिजलीघर पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों का शांत कराया।
विज्ञापन

वार्ड एक स्थित शाहपुर तिगरी के हालात ऐसे हैं कि घरों में पानी की मोटर और फ्रिज तक नहीं चल पा रहे। पीने के पानी के लिए लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है, जबकि उमस भरी गर्मी में दिन और रात दोनों मुश्किल हो गए हैं। रविवार रात को स्थानीय पार्षद फूलवती और सभी लोगों ने एक प्रार्थना पत्र डीएम आवास पहुंचकर डीएम तक पहुंचाने के लिए स्टाफ को दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में रोजाना छह से आठ घंटे बिजली कटौती हो रही है। कम वोल्टेज के कारण पंखे भी रफ्तार नहीं पकड़ रहे और महंगे घरेलू उपकरण फुंकने का खतरा बना हुआ है। इलाके में पांच हजार से ज्यादा विद्युत कनेक्शन हैं और करीब 20 हजार लोग रहते हैं। इसके बावजूद पूरी आबादी का लोड सिर्फ एक ट्रांसफार्मर पर है, जो हमेशा ओवरलोड रहता है। चार दिन से क्षेत्र में बिजली का भारी संकट है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। लोगों ने एक और ट्रांसफार्मर क्षेत्र में लगवाने की मांग की जिससे, बिजली व्यवस्था में सुधार हो सके।
विज्ञापन


टाउनहॉल में प्रदर्शन के बाद भी नहीं समाधान

टाउनहॉल क्षेत्र में ओवरलोडिंग ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। रविवार शाम करीब पांच बजे बिजली गुल हुई, जो रात 12 बजे तक बहाल नहीं हो सकी। इस दौरान टाउनहॉल, कोतवाली, पारकर रोड, जीएमडी रोड, कोर्ट रोड, बुध बाजार और मानपुर सहित कई इलाकों में अंधेरा छाया रहा। 25 हजार से ज्यादा आबादी यहां भी परेशान रही। परेशान लोग रात में बिजलीघर पर एकत्र हो गए और जाम लगाने की चेतावनी दी। पुलिस ने लोगों को समझाकर वहां से हटाया। लोगों ने बिजलीघर और अधिकारियों को फोन किए, लेकिन कॉल रिसीव न होने से नाराजगी और बढ़ गई। लोगों का कहना है कि शहर में सीएम आ रहे हैं लेकिन विद्युत निगम लोगों के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं कर पा रहा है। बुद्धि विहार, कांशीराम नगर और हरथला में भी करीब चार घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------------
लोगों के कोट्स
चार दिन से घर की मोटर नहीं चल रही। पीने का पानी हैंडपंप से भरना पड़ रहा है। बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं मिला।

- रामू


लो वोल्टेज के कारण फ्रिज बंद पड़ा है। दूध और खाने-पीने का सामान खराब हो रहा है। गर्मी में घर के भीतर रहना मुश्किल हो गया है। बिजली विभाग सिर्फ आश्वासन दे रहा है।

- किरन पाल


शाम पांच बजे बिजली गई तो रात नौ बजे के बाद आई। बिजलीघर और अधिकारियों को कई बार फोन किया, लेकिन किसी ने कॉल तक नहीं उठाई। उपभोक्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही।

- गगन सिंह


ओवरलोडिंग अब रोज की समस्या बन गई है। बिजली कभी भी चली जाती है। छोटे बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। विभाग को व्यवस्था मजबूत करनी चाहिए।

- पूनम


चार घंटे बिजली नहीं रही। इनवर्टर भी जवाब दे गया। गर्मी में पूरा परिवार परेशान रहा। बिजली कटौती का कोई तय समय नहीं है, इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी प्रभावित हो रही है।
- हुकुम सिंह



घरों में मोटर और व फ्रिज नहीं चल पा रहे हैं। पिछले चार-पांच दिन से बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। दिन में किसी तरह समय कटता है लेकिन रात में बिना बिजली के सोना भी मुश्किल हो जाता है।


- ममता

-------------



किस इलाके में कितनी बिजली कटौती

सीतापुरी - 4 घंटे
गुलाबबाड़ी - 4 घंटे

कांशीरामनगर - 4 घंटे

विवेक विहार - 4 घंटे
शाहपुर तिगरी - 6 घंटे

दौलतबाग - 3 घंटे

टाउनहॉल - 6 घंटे
जीएमडी रोड - 6 घंटे
नोट - आंकड़ा विद्युत निगम के पास आई शिकायतों के मुताबिक है।
---------------------
वर्जन
लो वोल्टेज की समस्या ग्रिड स्तर से बनी हुई है। शाहपुर तिगरी में एबी केबल में आग लगने से भी आपूर्ति प्रभावित हुई थी। देर रात नया केबल डालकर आपूर्ति बहाल करा दी गई। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद है। टाउनहॉल की सप्लाई 33केवी लाइन में फाल्ट के कारण बंद रही। वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
- प्रशांत कुमार, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed