{"_id":"6a5fdc4edb11f4b62d08b646","slug":"several-revenue-accountants-accused-of-acting-against-the-rules-warning-of-agitation-issued-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112575-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कई लेखपालों पर नियमविरुद्ध कार्य करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कई लेखपालों पर नियमविरुद्ध कार्य करने का आरोप, आंदोलन की चेतावनी
Wed, 22 Jul 2026 02:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
बिलारी। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के अनेक पदाधिकारी मंगलवार दोपहर तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल से मिले और किसानों की राजस्व विभाग से संबंधित समस्याएं बताईं। कई लेखपालों पर नियमविरुद्ध कार्य करने का आरोप लगाया और सुधार न होने पर 15 दिन बाद आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
मंगलवार सुबह नगर में कैंप कार्यालय पर भाकियू अराजनैतिक की तहसील स्तरीय बैठक हुई। बैठक में बगपुरा गांव से आए किसानों ने बताया कि उनके हल्के पर तैनात राजस्व लेखपाल दूसरे पक्ष के कहने पर बार बार एक पक्ष के मकान की पैमाइश कर रहा है और मकान को ग्राम समाज भूमि में बना होना बताकर सुविधा शुल्क की मांग कर रहा है।
बैठक में तय हुआ कि राजस्व विभाग संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए तहसीलदार से मिला जाए। बैठक के बाद दोपहर को भाकियू अराजनैतिक के बिलारी तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी और युवा जिलाध्यक्ष अंकुर चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में भाकियू पदाधिकारी तहसीलदार से मिले और समस्याएं बताईं।
विज्ञापन
वार्ता के दौरान भाकियू पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि तहसील के कई हल्कों पर तैनात राजस्व लेखपाल अपने कार्य और जिम्मेदारी का निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन नहीं कर रहे हैं। किसानों के राजस्व अभिलेखों में नाम संशोधन, ठियाबंदी के तहत भूमि की पैमाइश और बैनामों के दाखिल खारिज की रिपोर्ट लगाने आदि के बदले किसानों से सुविधा शुल्क की मांग कर रहे हैं।
तहसीलदार अवनीन्द्र कुमार शुक्ल ने भाकियू पदाधिकारियों की सभी शिकायतों को ध्यान से सुना और उनका शीघ्र समाधान कराने का आश्वासन दिया।
भाकियू के तहसील अध्यक्ष विक्की चौधरी ने बताया कि तहसीलदार से मिले आश्वासन की 15 दिन बाद समीक्षा की जाएगी। सम्मानजनक समाधान न होने की स्थिति में एसडीएम बिलारी कार्यालय पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा।
वार्ता के दौरान चौधरी सूरज सिंह, खिलेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, गौतम शर्मा, राजवीर यादव, मनवीर यादव, अमरपाल यादव, कुंवरपाल यादव, जगन्नाथ यादव, अर्पण कुमार, आशु कुमार आदि पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल रहे।