फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven years imprisonment for the culprit of land grab by cheating

Moradabad News: धोखा देकर जमीन हड़पने के दोषी को सात साल की कैद

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Seven years imprisonment for the culprit of land grab by cheating
मुरादाबाद। जमीन हड़पने के लिए फर्जी तरीके से कागजात बनाकर तथा पीड़िता का बेटा बनकर जमीन अपने नाम कराने वाले दोषी को अदालत ने सात साल के कारावास की सजा के साथ उस पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन


थाना मूंढापांडे क्षेत्र के गांव सहरिया की रहने वाली शमीम जहां ने पांच अक्तूबर 2016 को थाने में मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें कहा कि उनके पति अहमद जान की छह अगस्त 2016 को मृत्यु हो गई थी। उनकी एक बेटी फिरदौस है। पति की मृत्यु के कुछ दिनों बाद ही पति के बड़े भाई राहत जान का बेटा मुर्तजा जमीन हड़पने का प्रयास करने लगा। आरोपी फर्जी एवं कूटरचित कागजात से मेरे पति अहमद जान का बेटा बन गया। जिसके बाद मुझ पर जमीन का बैनामा करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

इस मामले में थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट पांच दान वीर सिंह की अदालत में की गई।पीड़ित महिला ने समस्त साक्ष्य अदालत में पेश किए। सहायक अभियोजन अधिकारी शैलेष शेखर ने बताया कोर्ट ने गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर मुर्तजा को दोषी करार देते हुए सात साल के कठोर कारावास की सजा के साथ दोषी पर दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed