फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seven year-old girl raped in Bilari

अब बिलारी में सात साल की बच्ची से दुष्कर्म

Thu, 15 Sep 2016 11:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 11:59 AM IST
विज्ञापन
seven year-old girl raped in Bilari
अपराध - फोटो : demo
थानाक्षेत्र के एक गांव में सात साल की मासूम बच्ची की हत्या और उसकी लाश के साथ बलात्कार की घिनौनी घटना को लोग अभी भूले भी नहीं थे कि बुधवार को बिलारी में एक और मासूम के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आ गई। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवाया है। आरोपी मासूम का रिश्ते का भाई है।
विज्ञापन


बिलारी के गांव में रहने वाले ग्रामीण की अमरूद की बगिया है। बुधवार को ग्रामीण ने अपनी सात साल की बच्ची को बाग में अमरूद की रखवाली के लिए भेज दिया था। आरोप है कि इसी दौरान वहां पवन (23) पहुंच गया। उसने बच्ची को देखकर उसके साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन


किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमक दी। इसके बाद आरोपी बच्ची को बाग में ही अकेला छोड़कर भाग गया। लहूलुहान हालत में किसी तरह से बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। इससे परिवार के लोगों में खलबली मच गई। परिजन बाग में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आरोपी भाग गया था। इसके बाद परिजन पीड़िता को लेकर कोतवाली पहुंच गए और उन्होंने आरोपी पवन के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की और पीड़ित को पिता के साथ महिला जिला अस्पताल भिजवा दिया। 


बच्ची के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। 
नितिन तिवारी, एसएसपी 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed