{"_id":"65b585baa71d36f11f0b1ba4","slug":"seven-year-old-boy-dies-after-being-buried-under-wall-debris-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-103183-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: दीवार के मलबे में दबकर सात वर्षीय बालक की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: दीवार के मलबे में दबकर सात वर्षीय बालक की मौत, ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से हुआ हादसा
Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jan 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : संवाद
छजलैट के एक गांव में गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से गिरी दीवार के मलबे में दबकर दीवार के बराबर में घर में खेल रहे सात वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि हादसे में एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए चिकित्सक के पास ले जाया गया है।
विज्ञापन
परिजनों ने हादसे की सूचना पुलिस को भी नहीं दी है। फिर भी पता लगने पर छजलैट पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने किसी भी कार्रवाई करने से साफ मना कर दिया। छजलैट के थानाध्यक्ष सतेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर भेजी गई थी।
विज्ञापन
परिवार वालों ने किसी प्रकार की कार्रवाई व जानकारी देने से साफ मना कर दिया है। इधर हादसे से मृत बालक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृत बच्चे का नाम और घटना के बारे में कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन