फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven injured as a dispute over the price of mangoes escalated into a clash involving sticks between customers and vendors.

Moradabad News: आम के दाम पूछने के विवाद में ग्राहकों और विक्रेताओं में चले डंडे, सात घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Seven injured as a dispute over the price of mangoes escalated into a clash involving sticks between customers and vendors.
ठाकुरद्वारा। कदीर तिराहे पर सोमवार को आम के दाम पूछने को लेकर ग्राहकों और विक्रेताओं में हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे, चाकू और ईंट-पत्थर चले। घटना में दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बहेड़ावाला निवासी तौफीक ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि वह अपने भांजे साहिल के साथ दोपहर करीब तीन बजे फल खरीदने के लिए कदीर तिराहे पर गया था। वहां पर उसका भांजा नाहिद से आम का दाम मालूम करने लगा। दाम को लेकर उसका विक्रेता से कुछ विवाद हो गया। विक्रेता उसके भांजे को गाली देने लगा। आरोप है कि विरोध करने पर आम विक्रेता ने अपने भाइयों को बुलाया और उसके भांजे को पीटना शुरू कर दिया। उसे लोहे के वाट, डंडों और चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। बचाने पर उसके साथ भी मारपीट की। दोनों पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में दूसरे पक्ष के जाहिद, अयान, नाहिद, नावेद और कैफ भी घायल हो गए। घटना से भीड़ वाले इलाके में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची 112 डायल पुलिस ने झगड़े को शांत किया। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के घायलों का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed