फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven hundred teachers may be affected in Moradabad due to the order of the High Court

Moradabad News: हाईकोर्ट के आदेश से मुरादाबाद में प्रभावित हो सकते हैं सात सौ शिक्षक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2024 06:55 AM IST
विज्ञापन
Seven hundred teachers may be affected in Moradabad due to the order of the High Court
मुरादाबाद। 69000 शिक्षकों की भर्ती को लेकर आए हाईकोर्ट के आदेश के बाद सैकड़ों शिक्षकों की नौकरी पर तलवार लटकने लगी है। मुरादाबाद में लगभग सात सौ शिक्षकों की नौकरी पर संकट छा गया है। तीन-चार साल से नौकरी कर रहे ये शिक्षक अब सरकार के अगले आदेश का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने 69 हजार शिक्षक भर्ती में नई चयन सूची तीन महीने के अंदर बनाने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट के इस आदेश से जिले के करीब सात सौ शिक्षक प्रभावित हो सकते हैं। बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में करीब साढ़े सात सौ पदों पर नियुक्ति होनी थी। इस तीन चरणों में जिले में करीब सात सौ शिक्षकों की तैनाती हुई थी। इन शिक्षकों को शासन की ओर से तय की गई ऑनलाइन प्रक्रिया के आधार पर स्कूल आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन

पहले बंद स्कूल और फिर एकल स्कूलों को आवंटन में प्राथमिकता दी गई थी। मुरादाबाद में नगर क्षेत्र को छोड़कर अन्य सभी आठ ब्लॉक में शिक्षकों को नियुक्ति मिली थी। नियुक्ति में सबसे पहले दिव्यांग महिला, फिर दिव्यांग पुरुष, इसके बाद सामान्य महिला व बाद में सामान्य पुरुष शिक्षकों को नियुक्ति दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदेश से शिक्षक परेशान
मैं अमरोहा से हूं। दूसरी सूची में मेरा चयन हुआ था और मुरादाबाद ग्रामीण में प्राथमिक विद्यालय साहू नगला में कार्यरत हूं। कोर्ट के आदेश के के बाद अब सूची बनी तो पुरानी सूची प्रभावित होगी। हो सकता है कि जो नौकरी कर रहे हैं, वे निकल जाएं और अभी जिनकी नियुक्ति नहीं हुई है, उनका चयन हो जाए। बहुत से ऐसे शिक्षक हैं, जो अधिक उम्र के होने की वजह से आने वाली भर्ती में आवेदन ही नहीं कर पाएंगे। इसको लेकर शिक्षक परेशान हैं। - अनुज यादव, शिक्षक

प्राथमिक विद्यालय गनीमतनगर में कार्यरत हूं। मेरा मानना है कि संविधान के हिसाब से जो भी अर्ह है, उन्हें लाभान्वित किया जाए। पर खुद के भविष्य को लेकर चिंता भी है। सभी परीक्षाएं पास करने के बाद हमें नियुक्ति मिली है। चार साल बेसिक शिक्षा विभाग को दिए हैं। मेरी उम्र भी अधिक हो गई है। नई रिक्तियों में आवेदन नहीं कर पाऊंगा। बस सरकार से यही अनुरोध है कि किसी शिक्षक के साथ कुछ गलत न हो। -

सौरभ अग्रवाल, शिक्षक

कुंदरकी ब्लॉक में प्राथमिक विद्यालय गंगवारी में कार्यरत हूं। सरकार ने सूची बनाई थी और हम चार साल से नौकरी कर रहे हैं। मैं दूसरी जगह सरकारी नौकरी कर रहा था। उसे छोड़कर मैंने शिक्षक पद पर नियुक्ति ली थी। यदि मुझे पता होता कि यह भर्ती फंस जाएगी तो मैं उसे नहीं छोड़ता। भविष्य को लेकर अब मुझे तनाव हो रहा है।
अभिनव अग्रवाल, शिक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed