Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seven-day Shri Jambvani Harikatha concludes with a Yajna

Moradabad News: यज्ञ के साथ सात दिवसीय श्री जंभवाणी हरिकथा संपन्न

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Seven-day Shri Jambvani Harikatha concludes with a Yajna
सुरजन नगर। क्षेत्र के ग्राम बंदे वाली मड़ैया में चल रही सात दिवसीय श्री जंभवाणी हरिकथा ज्ञान यज्ञ का शनिवार को यज्ञ, महाआरती व भंडारे के साथ समापन हुआ। इस दौरान विश्नोई आश्रम भीमगोड़ा हरिद्वार से पहुंचे महंत स्वामी श्री प्रेणवानंद जी महाराज व कथावाचक स्वामी श्री सागरानंद जी महाराज समेत अन्य पूज्य संतों का सान्निध्य प्राप्त हुआ। धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन संतों के सान्निध्य में यजमानों और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से यज्ञ संपन्न कराया। इस दौरान गुरु जंभेश्वर भगवान द्वारा रचित 120 शब्दवाणी के मंत्रों के साथ सामूहिक रूप से यज्ञ में आहुतियां दी गईं। श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और सुख-समृद्धि की कामना की। यज्ञ के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संतों ने कहा कि गुरु जंभेश्वर भगवान की शिक्षाएं मनुष्य को प्रकृति की रक्षा करने, सदाचार अपनाने और जीवों के प्रति दया भाव रखने की प्रेरणा देती हैं। कार्यक्रम में पहुंचे संतों को दयाराम विश्नोई व राजीव विश्नोई ने सम्मानित किया। राजीव विश्नोई व शिल्पी विश्नोई ने हरिकथा ज्ञान यज्ञ के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी संतों, यजमानों और श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed