{"_id":"60c3ca188ebc3e5cb660579e","slug":"seven-culpit-arrested-in-firing-and-murder-city-news-mbd3919347166","type":"story","status":"publish","title_hn":"फायरिंग और बमबाजी में घायल छात्र की मौत के सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फायरिंग और बमबाजी में घायल छात्र की मौत के सात आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के लाइनपार में बम से हमला कर बारहवीं के छात्र देव कश्यप की हत्या में पुलिस ने सात आरोपियों को किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात देसी बम भी बरामद किए हैं। शुक्रवार शाम पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
सहायक पुलिस अधीक्षक अनिल यादव ने बताया कि मझोला थानाक्षेत्र के मंडी समिति में पांच जून की शाम युवकों के दो गुटों में फायरिंग और बमबाजी की घटना हुई थी। इसमें कोतवाली क्षेत्र के कंजरी सराय निवासी 12वीं का छात्र देव कश्यप (17) गंभीर रूप से घायल हो गया था। देव के दो दोस्त गोलू और बीनू भी घायल हो गए थे। मंगलवार शाम देव कश्यप की दिल्ली स्थित अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। एएसपी ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के जरिये हमलावरों की पहचान की गई। बुधवार देर रात पुलिस ने आरोपी शिवा गुप्ता निवासी चंदन नगर थाना सिविल लाइंस, केशव उर्फ इटैली निवासी एकता कालोनी थाना मझोला, अमन ठाकुर निवासी एकता कालोनी थाना मझोला, आदर्श उर्फ अरुण उर्फ डीमैक्स निवासी बसंत विहार कालोनी खुशहालपुर थाना मझोला, अंकित सोनकर निवासी अशोक नगर थाना सिविल लाइंस, दीपक गिरी निवासी एकता कालोनी थाना मझोला, आशु सागर निवासी एकता कालोनी पैपटपुरा शिव मंदिर थाना मझोला को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में कबूला है कि वीनू, देव कश्यप और गोलू का हेमंत कश्यप से फेसबुक पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। हेमंत कश्यप शिवा गुप्ता का दोस्त है। हेमंत कश्यप ने शिवा गुप्ता से कहा था कि हमें वीनू ,देव और गोलू को ऐसा सबक सिखाना है कि भविष्य में कभी भी ये लोग हमारे बीच में न आएं। शिवा गुप्ता ने अपने दोस्त अमन ठाकुर को अपने साथियों के साथ इन तीनों को सबक सिखाने के लिए अपने साथ मिला लिया था। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन हम सभी गोल चक्का बुद्धि विहार में इकट्ठा हो गए थे। इसके बाद अपनी अपनी स्कूटी और बाइक से मंडी समिति के सामने पहुंच गए। देव कश्यप, वीनू व गोलू सोनकर को हमने चारों ओर से घेर कर देशी बम से हमला कर दिया था। लोगों के जुटने पर हम लोग मौके से भाग गए थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बम हमें शिवा गुप्ता ने ही उपलब्ध कराए थे। शिवा गुप्ता ने बताया कि देसी बम वह खुद बनाता है। इससे पहले भी एक बार बम बनाते समय ब्लास्ट हो गया था। जिसमें शिवा के हाथ झुलस गए थे। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सात देसी बम और बम बनाने की सामग्री भी बरामद की है। एएसपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
हमला कर गाजीपुर में किसान आंदोलन में शामिल हो गए थे आरोपी
मुरादाबाद। एएसपी अनिल यादव ने बताया कि पांच जून को बम से हमला करने के बाद आरोपी गाजीपुर किसान आंदोलन में शामिल होने चले गए थे। गुरुवार को ही आरोपी वहां से लौटे थे।