{"_id":"5ec19ecd8ebc3e90b43deadb","slug":"seven-corona-positives-were-found-city-news-mbd3494667186","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद में दो दिन राहत के बाद तीसरे दिन सात पॉजिटिव, सैंपल मात्र 66","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद में दो दिन राहत के बाद तीसरे दिन सात पॉजिटिव, सैंपल मात्र 66
Mon, 18 May 2020 03:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 18 May 2020 03:25 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : PTI
शुक्रवार और शनिवार को दो दिन की राहत के बाद रविवार को तीसरे दिन सात नए पॉजिटिव केस आए। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की सैंपलिंग आधी रह गई। रविवार को मात्र 66 सैंपल हुए हैं।
विज्ञापन
इनमें भी 25 सैंपल स्टाफ और जेल के बंदियों के हैं। मुरादाबाद लौटे 526 प्रवासियों की स्क्रीनिंग की गई। भातु कालोनी में आए 21 लोगों के रैंडम सैंपल हुए और सभी प्रवासियों को होम क्वारंटीन किया गया।
विज्ञापन
कोविड 19 एल 1 से एक, जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड से चार, ठाकुरद्वारा से चार, जेल से 12, जेल स्टाफ के पांच, सीएमओ आफिस से तीन, कॉसमॉस से एक, विवेकानंद से एक, टीएमयू से छह और स्वास्थ्य विभाग से चार लोगों के सैंपल हुए हैं। पॉजिटिव लोगों के संपर्क में आए आदर्श कालोनी से 21, मुगलपुरा से एक और नवाबपुरा से तीन सैंपल लिए गए।
विज्ञापन
केजीएमसी से रविवार को 127 लोगों की सैंपल रिपोर्ट आई। इनमें सात पॉजिटिव मरीजों के अलावा 114 की निगेटिव रिपोर्ट आई। पांच की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद ठाकुरद्वारा के दोनों प्रवासी युवकों को विवेकानंद, मकबरा की महिला को टीएमयू, चार मरीजों को कोविड 19 एल में भर्ती किया है।
रविवार को 526 प्रवासी मुरादाबाद लौटे हैं। इनमें भातु कालोनी के कई लोग मुंबई से आए हैं। सभी लोगों को स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन किया गया। 21 लोगों के रैंडम सैंपल भी लिए गए हैं।