{"_id":"6211444571e87f5b6a3235cb","slug":"settled-himself-now-the-leader-is-busy-in-getting-the-fleet-of-other-candidates-crossed-moradabad-news-mbd4193665159","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुद का निपटा, अब दूसरे प्रत्याशियों का बेड़ा पार कराने में जुटे नेता जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुद का निपटा, अब दूसरे प्रत्याशियों का बेड़ा पार कराने में जुटे नेता जी
विज्ञापन
मुरादाबाद। करीब 36 दिनों के चुनावी शोर के बाद नेता जी अब पार्टी के दूसरे प्रत्याशियों के जोर लगा रहे हैं। खुद के चुनाव से निपटने के बाद पार्टी के प्रत्याशी और पदाधिकारी दूसरे जिलों में पहुंचकर प्रचार प्रसार का मोर्चा संभाल लिया है। जिले के भाजपा और सपा नेता चौथे और पांचवें चरण के चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने आठ जनवरी को अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद राजनीतिक दल और प्रत्याशी चुनाव में की तैयारी में जुट गए थे। जिले में दूसरे चरण में चौदह फरवरी को छह सीटों के लिए मतदान हुआ। मतदान के बाद प्रत्याशियों और पदाधिकारियों ने राहत की सांस ली। लेकिन पार्टी के निर्देश पर प्रत्याशी और पदाधिकारी फिर से चुनावी शोर में कूद गए हैैं। भाजपा और सपा के नेताओं की दूसरे जिलों में ड्यूटी लगा दी गई है। जिले के नेताओं को अलग-अलग जिलों में भेजा गया है। जिले के अधिकांश नेता अभी चौथे और पांचवें चरण के चुनाव में लगे हैं। दूसरे जिलों में पहुंचे मुरादाबाद के नेताओं ने मोर्चा भी संभाल लिया है। पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने में जुट गए हैं। इसमें प्रदेश स्तर के नेता तक शामिल हैं।
कौन कहां पहुंचा प्रचार करने
भाजपा
- कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र सिंह कौशांबी, नगर विधायक रितेश गुप्ता प्रतापगढ़, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त पीलीभीत, एमएलसी गोपाल अंजान लखनऊ, क्षेत्रीय महामंत्री हरिओम शर्मा सिराथू, महानगर अध्यक्ष धर्मेंद्रनाथ मिश्रा कुर्सी (बाराबंकी), संजय शर्मा हरदोई में चुनाव प्रचार में लगे हैं।
विज्ञापन
सपा
- बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम फर्रुखाबाद, पूर्व मंत्री कमाल अख्तर कानपुर, पूर्व जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव लखनऊ, जुगुल किशोर लखनऊ।