फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   service of vdo terminated

गबनः अनियमितता का आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी सेवा से बर्खास्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
service of vdo terminated
मुरादाबाद। ग्राम पंचायत अधिकारी पंकज कुमार बग्गा की जिला पंचायत राज अधिकारी ने बुधवार को सेवा समाप्त कर दी। उस पर पिछले काफी समय से अनुपस्थित रहने, अधिकारियों की अवहेलना करने और मेडिकल पर रहने के बावजूद ग्राम पंचायत के खाते से लाखों रुपये निकाल कर गबन करने का आरोप है।
विज्ञापन

22 मार्च 1999 को तत्कालीन जिला पंचायत राज अधिकारी ने पंकज कुमार बग्गा की नियुक्ति ग्राम पंचायत अधिकारी पद पर की थी। जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि नियुक्त के बाद से ही पंकज कुमार कार्य में लापरवाही बरतते रहे। विभागीय कार्यों में रुचि ना दिखाने, अधिकारियों के आदेश की अवहेलना करने, दायित्वों का निर्वहन न करने, ग्राम पंचायत के खातों से धन निकालने के बावजूद विकास कार्य न कराकर उसका गबन कर लेने आदि के आरोप उस पर समय-समय पर लगते रहे। उसे कई बार निलंबित किया गया। उसकी दिव्यांगता को देखते हुए चेतावनी के साथ बीच-बीच में बहाल भी किया गया लेकिन कार्यप्रणाली में कोई सुधार नहीं आया। चिकित्सा अवकाश पर रहने के बावजूद उसने विभिन्न ग्राम पंचायतों की ग्राम निधि के खातों से 5.94 लाख रुपये की शासकीय धनराशि गलत ढंग से आहरण कर गबन कर ली। डीपीआरओ ने बताया कि अपर जिला पंचायत राज अधिकारी की विस्तृत जांच रिपोर्ट के आधार पर पंकज कुमार बग्गा की सेवा समाप्त कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed