फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   service class contribute a huge number of money in FMF

विदेशी मुद्रा कोष में नौकरीपेशा दे रहे करोड़ों रुपये का योगदान

Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Thu, 20 Oct 2016 01:30 AM IST
विज्ञापन
service class contribute a huge number of money in FMF
नगदी
खाड़ी देशों में काम कर रहे मंडल के चार जिलों के नौकरीपेशा लोग विदेशी मुद्रा भंडार में प्रत्येक साल करोड़ों रुपये का योगदान कर रहे हैं। मंडल में प्रतिवर्ष विदेशों से तीन करोड़ से ज्यादा की रकम आती है। ये रकम लोेगों तक पोस्ट आफिस के माध्यम से पहुंचाई जाती है। 
विज्ञापन


मंडल के चार जिले मुरादाबाद, अमरोहा, रामपुर और संभल डाक विभाग के आंकड़ों के अनुसार प्रतिमाह 25 से तीस लाख रुपये डाकघरों में विदेशों से भेज जाते हैं। ये रुपये खाड़ी देशों जैसे सऊदी अरब, कुवैत, कतर, इरान, इराक के अलावा अमेरिका और पाकिस्तान से भी भेजी जा रही है। 
विज्ञापन


इन देशों में नौकरी करने वाले औसतन 50-60 लोग प्रतिमाह करीब 30 लाख रुपये मंडल के डाकघरों में भेजते हैं। वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर सर्विस के माध्यम से भेजी जानी वाली इन विदेशी मुद्राओं से सीधे हमारे विदेशी मुद्रा भंडार को लाभ पहुंचता है। इससे देश की अर्थव्यवस्था मजबूत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाकघरों में यह रकम वेस्टर्न यूनियन मनी ट्रांसफर सर्विस से आती है। विदेशों में नौकरी करने वाले लोग इसी सर्विस से वहां की मुद्रा भेजते हैं। ट्रांसफर सर्विस मुद्रा लेने के बाद भेजने वाले को एक कोड देती है।


उस कोड को भेजने वाला व्यक्ति अपने परिजनों को बताता है। परिजन पोस्ट ऑफिस आकर विभाग के अधिकारियों को वह कोड बताते हैं। साथ ही एक आईडी भी देते हैं। इसके बाद परिजनों को यहां भारतीय मुद्रा में रकम मिल जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed