फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Serious patients who beat Corona stay away from firecrackers

कोरोना को मात देने वाले गंभीर मरीज पटाखों से रहे दूर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Serious patients who beat Corona stay away from firecrackers
मुरादाबाद। कोरोना संक्रमण काल में आज दीपोत्सव मनाया जाएगा। धनतेरस की खरीदारी के बाद अब आतिशबाजी की बारी है। आतिशबाजी की धूम में दूसरों की सेहत भी ख्याल रखना होगा।
विज्ञापन

खासकर कोरोना को मात देने वाले गंभीर मरीजों का, जिनके फेफड़े कोरोना की लड़ाई में कमजोर हो चुके हैं। पटाखों का जहरीला धुआं इनकी सेहत के लिए खतरनाक है। ऐसे मरीजों को धुएं के साथ-साथ आने वाली ठंड से भी बचना होगा। डाक्टरों के मुताबिक कोविड के करीब 25 फीसदी मरीजों को निमोनिया की शिकायत हुई थी।
विज्ञापन

ऐसे मरीजों के फेफड़ों में सूजन बनी रहती है। वहीं बहुत कम लोगों को पता होगा कि पटाखे फोड़ने के साथ सिर्फ आवाज नहीं बल्कि कई सारे केमिकल भी निकलते हैं। जैसे कि कॉपर, जिंक, लैड व मैग्नीशियम, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक होते हैं। इसके अलावा पटाखों के फोड़ने से जलने और चोट लगने का भी खतरा रहता है। आतिशबाजी से उठने वाला धुआं भी आंखों और सांस की बीमारियों को भी बढ़ावा देता है। ऐसे में अपनी खुशी में दूसरी की सेहत को न भूल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed