{"_id":"6a3cc448099943c7fa0e8388","slug":"senior-citizen-care-center-established-in-moradabad-elderly-to-find-a-place-for-interaction-and-peace-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी की पहल: मुरादाबाद में बना सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, बुजुर्गों को मिलेगा संवाद और सुकून का ठिकाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी की पहल: मुरादाबाद में बना सीनियर सिटीजन केयर सेंटर, बुजुर्गों को मिलेगा संवाद और सुकून का ठिकाना
Thu, 25 Jun 2026 11:42 AM IST
Vimal Sharma
एएनआई, मुरादाबाद
एएनआई, मुरादाबाद
Published by: Vimal Sharma
Updated Thu, 25 Jun 2026 11:42 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मुरादाबाद नगर निगम ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए वातानुकूलित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर तैयार किया है। केंद्र का उद्देश्य बुजुर्गों को अकेलेपन से दूर कर सामाजिक मेलजोल का अवसर प्रदान करना है।
विज्ञापन
Moradabad Senior Citizen Care Centre
- फोटो : ani
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पहल के तहत मुरादाबाद नगर निगम ने बुजुर्गों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त वातानुकूलित सीनियर सिटीजन केयर सेंटर तैयार किया है। इस केंद्र का उद्देश्य बुजुर्गों को ऐसा मंच उपलब्ध कराना है जहां वह अपनी उम्र के लोगों के साथ समय बिता सकें।
विज्ञापन
इसके साथ ही आपस में संवाद कर अकेलेपन की समस्या से बाहर निकल सकें। अधिकारियों ने बताया कि बदलती सामाजिक परिस्थितियों में पीढ़ियों के बीच बढ़ती दूरी और बुजुर्गों में अकेलेपन की भावना को देखते हुए इस केंद्र की परिकल्पना की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यहां वरिष्ठ नागरिक एक-दूसरे के साथ बैठकर बातचीत कर सकेंगे और सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि केंद्र में बुजुर्गों के लिए बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा बच्चों के लिए भी विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे परिवार के सदस्य एक साथ समय बिता सकें। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने काफी समय पहले इस अवधारणा को लेकर निर्देश दिए थे। जिसके अनुरूप इस परियोजना को तैयार किया गया है।