{"_id":"6a52b1b4e030c50acb04ed9c","slug":"seminar-held-at-gramoday-mahavidyalaya-regarding-the-current-education-system-bilari-news-c-276-1-smbd1006-112465-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामोदय महाविद्यालय में हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर ग्रामोदय महाविद्यालय में हुई गोष्ठी
Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Sun, 12 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
बिलारी।क्षेत्र के अमरपुरकाशी गांव स्थित ग्रामोदय महाविद्यालय सभागार में शनिवार दोपहर वर्तमान शिक्षा व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी में कई संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया और अपने सुझाव रखे।
गोष्ठी में ग्रामोदय महाविद्यालय के संस्थापक मुकुट सिंह ने कहा कि शिक्षा का अर्थ सीखने और सिखाने से है। उन्होंने कहा कि वर्तमान शिक्षा वास्तव में न तो शहर के हित में और न गांव के हित में है। उन्होंने कहा कि उपजाऊ भूमि,जल संस्थाधन, पशुधन,बागवानी और अनेक प्राकृतिक संसाधन आज भी गांव में मौजूद हैं। कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ से आए प्रोफेसर कृष्ण गोपाल यादव ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीकि शिक्षा हमारे लिए बहुत जरूरी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोग औद्योगिक कार्यों के साथ ग्रामीण संसाधनों से उपलब्ध कार्यों में भी लगे हुए हैं।
गोष्ठी में एक संगठन के पदाधिकारी चौधरी राजेंद्र सिंह ने कहा कि गांव में बढ़ती गरीबी और बेरोजगारी का कारण युवाओं में विभिन्न क्षेत्रों में ज्ञान की कमी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर के युवाओं को अपने भावी लक्ष्य को केंद्रित करते हुए निष्ठा और लगन से कार्य करना चाहिए। गोष्ठी में ग्रामोदय महाविद्यालय प्रबंधक बलराम शर्मा एडवोकेट,महाविद्यालय प्राचार्य डा. अशोक कुमार सिंह, इंटर कॉलेज प्रधानाचार्य आशीष कुमार जादोन, प्राइमरी पाठशाला प्रधानाध्यापिका रेनू सिंह, अशोक कुमार गुप्ता, लोकेश कठेरिया, पान सिंह, शिशुपाल सिंह, ओमप्रकाश सिंह, अखिलेश पचौरी, आदित्य रावल, शिव कुमार,महेश कुमार, डा.वीरेंद्र प्रताप शाक्य,डा. मनोज प्रताप,डा. अरशद अली आदि ने विचार रखे।