फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Semi naked dead body of a woman found in a plastic bag in Sambhal s Rajpura

बोरी में मिला महिला का अर्धनग्न शव: कंबल से आ रही थी दुर्गंध, उसे हटाते ही लोगों के उड़े होश, जताई गई ये आशंका

Thu, 15 Jun 2023 06:50 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
संवाद न्यूज एजेंसी, संभल Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 15 Jun 2023 06:50 PM IST
सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या और कहीं की गई है और शव लाकर डाला गया है।

विज्ञापन
Semi naked dead body of a woman found in a plastic bag in Sambhal s Rajpura
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संभल के रजपुरा थाना क्षेत्र के गवां-अनूपशहर मार्ग पर स्थित गांव भोपतपुर के नजदीक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया गया। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में है। हाथ-पैर बांधकर बोरे में बंद किया गया और कंबल से ढका गया। गले में रस्सी लिपटी हुई मिली है। जिससे स्पष्ट हो रहा है कि गले को दबाकर हत्या की गई है। इसके बाद रस्सी से बांधकर बोरे में बंद किया गया। शव से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया। प्राथमिक पड़ताल के बाद पुलिस का कहना है कि हत्या और कहीं की गई है और शव लाकर डाला गया है। महिला का अर्धनग्न शव होने से दुष्कर्म का अंदेशा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी घटनास्थल का मुआयना किया है।

विज्ञापन

गुरुवार सुबह नौ बजे करीब भोपतपुर गांव के किसान जंगल जा रहे थे। इसी दौरान तेज दुर्गंध महसूस हुई। इधर-उधर देखने पर सड़क के किनारे पर ही एक कंबल दिखाई दिया। ग्रामीणों ने कंबल को हटाया तो बोरे में शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के पति दिलीप कुमार को सूचना दी। प्रधान पति की सूचना पर पुलिस पहुंची और प्लास्टिक की बोरी को खोलकर देखा। उसमें अज्ञात महिला का गला-सड़ा अर्धनग्न शव था। शव को प्लास्टिक की रस्सी में बांध कर बोरे में भरा गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने घटना स्थल पर अज्ञात महिला के शव की पहचान कराने का प्रयास भी किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आलोक सिद्धू ने घटना स्थल का मौका मुआयना किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि महिला की उम्र देखने में करीब 35 वर्ष करीब लग रही है। प्लाजो पहना हुआ है। ग्राम प्रधान के पति दिलीप कुमार की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आगे की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन

महिला की हत्या कर शव फेंका गया है। शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। इसलिए शरीर क्षत विक्षत हो गया है। शिनाख्त नहीं हो सकी है। शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। -आलोक सिद्धू, सीओ, गुन्नौर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed