फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Semi-final matches will be played today in football championship

Moradabad News: फुटबाल चैंपियनशिप में आज खेले जाएंगे सेमीफाइनल मुकाबले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
Semi-final matches will be played today in football championship
मुरादाबाद। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही यूपी डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबाल चैंपियनशिप के फाइनल के लिए गोरखपुर, बरेली, वाराणसी-ए और कानपुर की टीमों के बीच जोर आजमाइश होगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गोरखपुर बनाम मेरठ की टक्कर में गोरखपुर की टीम 4-1 से विजेता रही। आगरा और लखनऊ के बीच हुए मुकाबले में लखनऊ की टीम ने आगरा की टीम को 4-0 से मात दी। गोरखपुर की ओर से कप्तान आनंद कुमार ने 13वें और 23वें मिनट में दो गोल दागे, जबकि 06वें मिनट में मो. हसन और 60वें मिनट में देवांश थापा ने एक-एक गोल करके टीम को जीत दिलाई। गोरखपुर बनाम मेरठ के मुकाबले में मेरठ की टीम ने टॉस जीता। मेरठ की ओर से एकमात्र गोल 59वें मिनट में प्रियांशु बिष्ट ने किया। मेरठ की ओर से आशीष बतौर कप्तान और अमन कश्यप गोल कीपर की भूमिका में नज़र आए।
विज्ञापन

लखनऊ की टीम के कप्तान अक्षय प्रताप सिंह ने टॉस जीता गोल कीपर की भूमिका भी निभाई। लखनऊ की ओर से दक्ष चड्ढा ने 02वें और 50वें मिनट, अंश पटवा ने 05वें और 06वें मिनट पर दो-दो गोल किए। आगरा की टीम की कमान कृष्णेंद्रा ने संभाली गोल कीपर की भूमिका में पवन रहे। लेफ्टिनेंट कर्नल आनन्द शर्मा की देखरेख में ही यूपी डायरेक्टरेट इंटर ग्रुप फुटबाल चैंपियनशिप हो रही है। चैंपियनशिप में 11 टीमें भाग ले रही हैं। वाराणसी-ए और बरेली के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ओर के खिलाड़ियों ने एड़ी-चोटी का जोर लगाया, लेकिन गोल नहीं कर सके। अंततः मैच ड्रा रहा। बरेली की ओर से प्रियांशु तो वाराणसी-ए की ओर से नीरज गिरी कप्तान की भूमिका में रहे। विवेक पाठक बरेली और आदर्श कुमार वाराणसी-ए की ओर से गोल कीपर की भूमिका में रहे। गाजियाबाद की टीम ने आगरा की टीम को 6-0 से करारी शिकस्त दी। आगरा की टीम ने टॉस तो जीता लेकिन कोई गोल नहीं कर सकी। शिवांश यादव की कप्तानी में गाजियाबाद की ओर से 12वें, 13वें, 31वें, 36वें, 43वें और 48वे मिनट पर गोल दागे और मैच अपनी झोली में कर लिया। गाजियाबाद के मयंक और चंदन ने दो-दो, जबकि समर्थ और कीपर हदय सिंह ने एक-एक गोल किए। आगरा की ओर से प्रिंस पांडे कप्तान और प्रियांशु गोल कीपर की भूमिका में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed