फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   seema and Sachin Moradabad young man Ajay sending message Mother save my life Julie beats her with a stick

जूली के प्रेम में अजय लांघ गया सरहद: अब भेज रहा मैसेज, मां... मेरी जिंदगी बचा लीजिए, डंडे से पीटती है दीवानी

Tue, 18 Jul 2023 01:35 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 18 Jul 2023 01:35 PM IST
सार

जूली के प्यार में सरहद पार कर बांग्लादेश पहुंचा मुरादाबाद का अजय फंस गया है। वह अपनी मां को बार-बार मैसेज कर बता रहा है कि उसकी जिंदगी बचा लीजिए। जूली और उसके परिवार के लोग उसे डंडों से पीटते हैं। सुबह, दोपहर और शाम को उसकी पिटाई की जाती है। किसी तरह 15 हजार रुपये भेज दीजिए। 

विज्ञापन
seema and Sachin Moradabad young man Ajay sending message Mother save my life Julie beats her with a stick
अलग ही है अजय और जूली की कहानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पाकिस्तान की सीमा और नोएडा के सचिन की प्रेम कहानी की सुर्खियों के बीच मुरादाबाद में भी ऐसी ही मामला सामने आया है। यहां रहने वाले टैक्सी चालक अजय और बांग्लादेश की जूली के बीच फेसबुक के जरिए दोस्ती हो गई। जूली अपनी 11 साल की बेटी को लेकर अजय के घर आ गई। 
विज्ञापन


उसने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया और अजय से शादी कर ली। तीन माह पहले जूली अजय को अपने साथ बांग्लादेश ले गई। अब अजय ने वहां से अपने लहूलुहान हालत में फोटो व्हाट्सएप पर भेजकर मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जूली के प्यार में सरहद पार कर बांग्लादेश पहुंचा मुरादाबाद का अजय फंस गया है। वह अपनी मां को बार-बार मैसेज कर बता रहा है कि उसकी जिंदगी बचा लीजिए। जूली और उसके परिवार के लोग उसे डंडों से पीटते हैं। सुबह, दोपहर और शाम को उसकी पिटाई की जाती है। किसी तरह 15 हजार रुपये भेज दीजिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगर रुपये नहीं मिलेंगे तो जूली मेरी जान ले लेगी। पिछले दस दिन से अजय अपनी मां के मोबाइल पर अपने फोटो भेज रहा है। वह मैसेज भेजता है लेकिन कॉल नहीं करता है। उसने बताया कि जूली ने बांग्लादेश आने के बाद अपना बिल्कुल बदल गई है। वो उसे प्यार नहीं करती है। उसके परिवार के लोग भी मेरे साथ बुरा व्यवहार कर रहे हैं।

दरोगा से मोबाइल पर अजय की बात
बांग्लादेश में मुरादाबाद के युवक के फंसे होने की जानकारी मिलने पर कैंप चौकी प्रभारी अनुज कुमार सोमवार रात उसके घर गौतम नगर पहुंचे। उन्होंने अजय की मां सुनीता से पूछताछ की। इसके अलावा एलआईयू ने भी सुनीता से पूछताछ की है। 

 

दरोगा अनुज कुमार ने उस नंबर पर कॉल की। जिस नंबर से मैसेज भेजे जा रहे हैं। तब कॉल रिसीव करने वाले ने अपना नाम अजय बताया, कहा कि उसे कोई परेशानी नहीं है। इसके बाद फोन काट दिया। दरोगा सुनीता के घर से लौट गए। इसके कुछ देर बाद ही अजय ने अपनी मां फिर से मैसेज भेजा और खुद को फंसे होने की जानकारी दी। कुछ ही देर बाद मैसेज डिलीट कर दिए।

15 साल से किराए के घर में रहता है परिवार
पीड़ित सुनीता सैनी ने बताया कि वह मूलरूप से भोजपुर थाना क्षेत्र के बीजना गांव की रहने वाली है। वह 15 साल पहले यहां किराये के मकान में रहती है। 27 मार्च 2022 को उसके पति रामचंद्र की बीमारी के चलते मौत हो गई थी। दो बेटियां रवीना प्रियंका की शादी हो चुकी है जबकि तीन बेटे अजय, विजय और संजय हैं।

दो बार मुरादाबाद आई महिला, पुलिस, खुफिया तंत्र को भनक तक नहीं
बांग्लादेशी महिला जूली दो बार मुरादाबाद में आकर रुकी। इसके बाद वह वापस भी चली गई लेकिन पुलिस और खुफिया एजेंसी को इसकी भनक तक नहीं लगी। अब जूली बांग्लादेश में अजय पर अत्याचार कर रही है। 
 

मां सुनीता ने बताया कि एक साल पहले जूली यहां आई थी। तब वह पंद्रह दिन ही रुकी थी। इसके बाद वह बांग्लादेश वापस चली गई थी। इसके बाद वह दोबारा मुरादाबाद आई और फिर से तीन माह तक यहां रुकी। इसकी भनक न तो पुलिस को लगी और ही खुफिया तंत्र को इसका पता चला। आस पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी कि महिला बांग्लादेश से आई है।
 

पति की मौत हो गई, खुद ही करती है कपड़ों की सिलाई
सुनीता ने बताया कि जूली उन्हें यहां आकर जानकारी दी थी कि उसके पति की मौत हो चुकी है। वह कपड़ों की सिलाई करके अपना परिवार चला रही थी।
 

अजय ने कहा, मैं देखी है सीमा और सचिन की वीडियो
अजय से फोन पर हुई बातचीत में कहा कि उसने ही अपनी मां को फोटो और मैसेज भेजे थे। जूली उसे आने नहीं दे रही है। जब भारत जाने की बात करता है तो मारपीट करती है। उसने सीमा और सचिन की वीडियो सोशल मीडिया पर देखी हैं। यहां भी सीमा और सचिन की चर्चा है। अब जूली पर बार बार कहती है कि अच्छा हुआ वह बांग्ला देश आ गई। वरना में भी वापस में फंस सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed