{"_id":"64b8e70052b1f88cf3053927","slug":"seema-and-sachin-love-story-ajay-left-from-bangladesh-julie-brother-also-turned-out-to-be-a-policeman-2023-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेशी 'हसीना' की प्रेम कहानी: बांग्लादेश से वतन के लिए निकला अजय, जूली का भाई भी निकला पुलिस कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बांग्लादेशी 'हसीना' की प्रेम कहानी: बांग्लादेश से वतन के लिए निकला अजय, जूली का भाई भी निकला पुलिस कर्मी
Thu, 20 Jul 2023 01:36 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 20 Jul 2023 01:36 PM IST
सार
मुरादाबाद का रहने वाला अजय बांग्लादेश से रवाना हो गया है। मुरादाबाद पहुंचने के बाद अजय से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी हो जाएगी। जूली के प्यार में सरहद पार कर बांग्लादेश पहुंचा मुरादाबाद का अजय फंस गया था।
विज्ञापन
अजय की होगी वतन वापसी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बांग्लादेश की जूली के लिए सरहद लांघने वाले अजय सैनी के परिवार के लिए राहतभरी खबर है। बुधवार सुबह अजय जूली के घर से निकलकर भारत के लिए रवाना हो गया। बृहस्पतिवार दोपहर तक वह पश्चिम बंगाल में दाखिल हो सकता है। अजय का दावा है कि जूली का भाई मासूम अली बांग्लादेश में पुलिस कर्मी है।
सोशल मीडिया पर जूली और अजय की वीडियो और खबरें वायरल होने के बाद भाई के दबाव में आकर ही जूली ने अजय को घर से बाहर निकलने दिया है। सिविल लाइंस के गौतम नगर नया गांव में किराये के मकान में परिवार के साथ रहने वाले टैक्सी चालक अजय सैनी और बांग्लादेश के ढाका स्थित गाजीपुर निवासी जूली के बीच दो साल पहले फेसबुक के जरिए दोस्ती हुई थी।
इसके बाद दोनों के बीच फोन पर ही लंबी बातें होने लगीं। एक साल पहले जूली अपनी बेटी हलीमा को लेकर अजय के घर आ गई थी। यहां आकर जूली ने मुस्लिम धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया था। इसके बाद मंदिर में शादी कर ली।
विज्ञापन
15 दिन बाद जूली बांग्लादेश चली गई थी। कुछ दिन बाद ही जूली फिर यहां आ गई। तीन माह पहले अजय को अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से अजय जूली के घर बांग्लादेश के गाजीपुर में रह रहा था।

दस जुलाई के बाद अजय ने अपने खून से लथपथ फोटो भेजे थे। इसके बाद सुनीता ने बेटे को बांग्लादेश से बुलाने की गुहार लगाई थी। पाकिस्तान की सीमा हैदर और सचिन की तरह ही अजय और जूली की प्रेम कहानी भी सोशल मीडिया और अखबारों में छाई है।
अजय ने बताया कि जूली का भाई मासूम अली बांग्लादेश के राजशाही राज्य की पुलिस में सब इंस्पेक्टर है। मासूम अली ने सोशल मीडिया पर वीडियो देखी तो वह छुट्टी लेकर घर आ गया। उसने अपनी बहन, भाई और जूली के बेटे को एक कमरे में बुलाकर लंबी चर्चा की।
इसके बाद मासूम ने कहा कि वह अपने देश चला जाए। बुधवार सुबह ही अजय निकल चुका है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह तक पश्चिम बंगाल में आ सकता है। उसने बताया कि अभी बांग्लादेश में ही ट्रेन में सफर कर रहा है।
सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि पुलिस अजय के संपर्क में है। मुरादाबाद पहुंचने के बाद अजय से पूछताछ की जाएगी। इसके बाद ही पूरे मामले की सही जानकारी हो जाएगी।