फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seeing the bulldozer, encroachment was cleared from the road in minutes

Moradabad News: बुलडोजर देख सड़क से मिनटों में साफ हुआ अतिक्रमण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Seeing the bulldozer, encroachment was cleared from the road in minutes
मुरादाबाद। नगर निगम और प्रवर्तन दल की टीम ने इंपीरियल से पीली कोठी एवं महिला थाना रोड तक अतिक्रमण के विरुद्ध अभियान चलाया। निगम की टीम को देखते ही सड़क और नालों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों ने अपनी दुकानें समेट ली। निगम के अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी और दोबारा अतिक्रमण न करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

निगम के अधिकारी बृहस्पतिवार को प्रवर्तन दल की टीम एवं बुलडोजर के साथ इंपीरियल तिराहे पर पहुंचे। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत टीम ने इंपीरियल से लेकर पीली कोठी और महिला थाना तक अतिक्रमण को जांचा। निगम की कार्रवाई से पहले ही सड़कों से अतिक्रमण का हटना शुरू हो गया। प्रवर्तन दल के प्रभारी कर्नल एसके शाही ने अतिक्रमण करने वालों को अनाउंस के माध्यम से चेतावनी दी कि नाले या सड़क पर प्रतिष्ठान, दुकान व भवन स्वामियों की ओर से जो भी अतिक्रमण किया जा रहा है, उससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल के प्रभारी ने आगे कहा कि अब अगर अतिक्रमण पाया गया तो सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही इन अतिक्रमण पर ध्वस्तीकरण और जब्तीकरण की कार्रवाई होगी। निगम की टीम ने टाउनहॉल से लेकर अमरोहा गेट तक भी दुकानदारों को अंतिम चेतावनी अनाउंस के माध्यम से दी। निगम बृहस्पतिवार को इसी क्षेत्र में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई करने वाला था। अतिक्रमण के नोडल अधिकारी अजीत कुमार सिंह ने कहा कि अभियान का सिलसिला जारी रहेगा। बाजारों में अतिक्रमण से ही इतनी भीड़ हो रही है और लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। सड़क या नाले पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed