Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Seeing a leopard in the field, the farmer ran away to save his life.

Moradabad News: खेत में तेंदुआ देख किसान ने भागकर बचाई जान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Seeing a leopard in the field, the farmer ran away to save his life.
कांठ। क्षेत्र में लगातार तेंदुए दिखाई देने से लोगों में दहशत है। मंगलवार को काम से लौट रहे किसान को खेत में तेंदुआ दिखाई दिया। उसने भागकर अपनी जान बचाई और गांव पहुंचकर ग्रामीणों को भी तेंदुआ होने के बारे में बताया। किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन

कांठ के गांव मिश्रीपुर निवासी किसान वीरेंद्र सिंह मंगलवार की सुबह खेत में लगे पानी का पाइप लाने के लिए खेत पर गए थे। जहां कांता प्रसाद के खेत में उन्हें तेंदुआ दिखाई दिया। उन्होंने भागकर तेंदुए से अपनी जान बचाई। उन्होंने गांव में किसानों और ग्रामीणों को भी तेंदुए होने के बारे में बताया।
विज्ञापन

बता दें कि कांठ क्षेत्र में हर-रोज कहीं न कहीं तेंदुए दिखाई दे रहे हैं। सोमवार को भी कांठ के सबदलपुर बाड़ीवाला में खेतों पर काम कर रहे किसानों ने तेंदुए को देखा था। किसानों का कहना है कि अब गन्ने का सीजन है। तेंदुओं की मौजूदगी के बीच खेतों पर काम करना किसी खतरे से कम नहीं है। किसानों ने तेंदुओं को पकड़वाने के लिए पिंजरे लगवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मिश्रीपुर से तेंदुए की कोई सूचना प्राप्त नहीं है, लेकिन फिर भी टीम को भेजकर दिखवाया जाएगा। क्षेत्र में पाठगी, दयानाथपुर, रामसराय भंकरी और समंदपुर में तेंदुए पकड़ने के लिए पिंजरे लगे हुए हैं। क्षेत्र के लोगों से अपील की है कि वह सतर्क रहें। किसान खेतों पर अकेले न जाएं। महिलाओं और बच्चों को खेतों पर न भेजें। समूह के रूप में खेतों पर लाठी-डंडे लेकर कार्य करें। यदि कहीं तेंदुआ या कोई भी वन्य जीव दिखाई दे तो इसकी सूचना इस नंबर 9759730666 पर दें।- पुष्पेंद्र सिंह डिप्टी रेंजर वन विभाग, कांठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed