फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Retired secretary dies, police arrest the accused

Moradabad News: सेवानिवृत्त सचिव ने जहर खा दे दी जान.... लिखा था सुसाइड नोट, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Fri, 23 May 2025 02:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी मूंढापांडे (मुरादाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी मूंढापांडे (मुरादाबाद) Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Fri, 23 May 2025 02:19 AM IST
सार

मूंढापांडे में किसान सेवा समिति के सेवानिवृत्त सचिव राघवेंद्र की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर सचिव अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया है। राघवेंद्र ने आरोप लगाया था कि अशोक शर्मा उन्हें बदनाम कर किसानों को भड़का रहा था। इससे तंग आकर उन्होंने जहर खा लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
Moradabad: Retired secretary dies, police arrest the accused
आरोपी अशोक शर्मा पुलिस हिरासत में। - फोटो : संवाद

विस्तार

मूंढापांडे में किसान सेवा समिति के सेवानिवृत्त सचिव राघवेंद्र शर्मा की आत्महत्या के मामले में बृहस्पतिवार को मूंढापांडे थाने की पुलिस ने किसान सेवा सहकारी समिति बिसाहट के सचिव अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। राघवेंद्र शर्मा ने जहर खाने से पहले सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें अशोक शर्मा को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया था।

विज्ञापन

 
मूलरूप से मूंढापांडे के रौंडा निवासी राघवेंद्र कुमार शर्मा 2016 में लदावली किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव पद से सेवानिवृत्त हुए थे।  वह अपने परिवार के साथ कटघर थाना क्षेत्र के गोविंदनगर में रहते थे। सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने अपने पैतृक गांव में खाद-बीज की दुकान खोल ली थी।
विज्ञापन


वह रोज की तरह 10 नवंबर 2024 को अपने घर गोविंदनगर से दुकान पर गए थे। दोपहर करीब तीन बजे अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बराबर में उनके भतीजे राजू शर्मा की ऑटो पार्ट्स की दुकान है। परिजन उन्हें साईं अस्पताल ले गए थे, जहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित       कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उनकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला था, जिसमें उन्होंने अपनी मौत के लिए सचिव अशोक शर्मा को दोषी ठहराया था। उन्होंने लिखा था कि सचिव उनके विरुद्ध किसानों को भड़का कर शिकायत कराता है।  इससे परेशान हो चुका हूं। एसएचओ राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि आरोपी सचिव अशोक शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

अशोक ने आरोपों से किया था इनकार
सेवानिवृत्त सचिव की आत्महत्या के बाद बिसाहट किसान सेवा सहकारी समिति के सचिव अशोक कुमार शर्मा ने सभी आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मैंने कभी उन्हें परेशान नहीं किया। रौंडा किसान सेवा सहकारी समिति पर राघवेंद्र शर्मा सचिव थे, तब मैं वहां अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था। कुछ किसानों के नाम से लोन ले लिया गया था। वह किसान राघवेंद्र शर्मा पर आरोप लगा रहे थे। हालांकि, पुलिस ने जांच के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed