{"_id":"6a17574bf49772f03305885c","slug":"secretaries-who-lag-behind-in-preparing-family-id-will-have-their-salaries-stopped-bilari-news-c-276-1-smbd1006-111996-2026-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: फैमिली आइडी बनाने में पिछड़ने वाले सचिवों का रुकेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: फैमिली आइडी बनाने में पिछड़ने वाले सचिवों का रुकेगा वेतन
विज्ञापन
बिलारी। बीडीओ नरेशपाल सिंह ने बुधवार दोपहर कार्यालय में पंचायत सचिवों व ग्राम विकास अधिकारियों के साथ साप्ताहिक समीक्षा बैठक की। इसमें फैमिली आइडी बनाने में पिछड़ने वाले पंचायत सचिवों को मई का वेतन रोके जाने की चेतावनी दी। कहा कि खराब हैंडपंप शीघ्र ठीक न होने पर सचिवों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उन्होंने ने कहा कि फैमिली आईडी बनाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए निर्देश के बाद भी कई पंचायत सचिव लक्ष्य के अनुसार कार्य नहीं कर रहे हैं। अधिकतर परिवारों की फैमिली आईडी अभी तक नहीं बन पाई है। बीडीओ के अनुसार अब तक ब्लॉक की 98 ग्राम पंचायतों में 12361 परिवारों की फैमिली आईडी बन पाई है। उन्होंने चेतावनी दी कि जिन पंचायत सचिवों ने 100 से कम फैमिली आइडी बनाई है। उनका मई का वेतन रोका जाएगा। आगामी निर्धारित समय सीमा में भी फैमिली आइडी बनाने का लक्ष्य पूरा न कर पाने वाले पंचायत सचिवों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि किसी गांव में इंडिया मार्का हैंडपंप खराब होने की सूचना मिले तो उसे प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराया जाए। जिन हैंडपंपों की बोरिंग फेल है वहां तत्काल रीबोर कराएं। समय समय पर गोशालाओं का भ्रमण कर व्यवस्थाएं ठीक रखने के निर्देश भी पंचायत सचिवों को दिए गए। संवाद