फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Secret of murder hidden in the house, suspicion on close ones

Moradabad News: घर में ही छिपा हत्या का राज, करीबियों पर शक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:31 AM IST
विज्ञापन
Secret of murder hidden in the house, suspicion on close ones
मुरादाबाद। कांठ के दरियापुर रफायतपुर गांव में सीमा की हत्या का राज घर में ही छिपा है। जांच पड़ताल और ग्रामीणों से पूछताछ में पुलिस को अहम सुराग हाथ लगे हैं। हत्याकांड को अंजाम देने में पुलिस को करीबियों पर ही शक है। पुलिस सुधा के होश में आने पर उससे पूछताछ करेगी। जांच के दाैरान पुलिस का खोजी कुत्ता बार-बार घूमकर घर में ही घुसा, जिससे करीबियों पर शक और गहराया है।
विज्ञापन

सीमा का पति राहुल अपने पिता और भाइयों साैरभ और गाैरव के साथ रोज की तरह सोमवार की सुबह खेत पर गया था। घर में सीमा और उसकी देवरानी सुधा मौजूद थीं। गौरव ने बताया कि दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सभी लोग घर आए तो दोनों ही भाभी दिखाई नहीं दी। गौरव ने अपने कमरे में जाकर देखा तो छोटी भाभी सुधा बेहोशी की हालत में पड़ी थीं। उनके हाथ-पैर के साथ मुंह भी दुपट्टे से बंधा था। उसके मुंह पर पानी डाला गया तो वह पल भर के लिए होश में आईं और कहा कि चार लोग आए थे। इंजेक्शन लगाकर मुझे बेहोश कर दिया और हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वह दोबारा बेहोश हो गईं।
विज्ञापन

परिजनों ने अन्य कमरों में देखना शुरू किया तो भूसे वाले कमरे में सीमा का खून से लथपथ शव मिला। इससे घर में चीखपुकार मच गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी सतपाल अंतिल भी पहुंच गए। उन्होंने मौका मुआयना किया और ग्रामीणों से पूछताछ की। इस दौरान एक युवक ने बताया कि उन्होंने गौरव के घर में एक व्यक्ति को देखा था। उस समय घर पर कोई पुरुष नहीं था, इसलिए उसे अजनबी के होने पर शक हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधा को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस की अब तक की जांच पड़ताल में पता चला कि इस हत्याकांड का राज घर में ही छिपा है। सुधा ने होश में आने पर चार लोगों के घर में आने की बात की थी, लेकिन पड़ोस में रहने वाले युवक ने घर में एक व्यक्ति को देखा था। अब पुलिस सुधा के होश में आने का इंतजार कर रही है।
इसके अलावा पुलिस ने परिवार के कुछ लोगों के मोबाइल की कॉल डिटेल भी निकलवाई है। जिसकी जांच की जा रही है। इसके अलावा घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। एक महिला की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरी महिला के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया गया। घर में लूटपाट भी नहीं हुई है। इससे कुछ करीबियों पर शक गहरा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलाया। डॉग घूम फिर कर घर में ही घुसता रहा।
000
घर में लूटपाट नहीं हुई है। घर में दो महिलाएं मौजूद थीं। एक की हत्या कर दी गई और दूसरे को बेहोश किया गया। पुलिस टीमें जांच पड़ताल में जुटी हैं। कुछ करीबी और परिचित शक के दायरे में हैं। उनसे पूछताछ की जाएगी। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।
सतपाल अंतिल, एसएसपी
------------
हत्याकांड के जोड़

परिजनों ने रंजिश से किया इन्कार, एसएसपी ने गठित कीं टीमें
गांव दरियापुर रफायतपुर में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला की हत्या और देवरानी को बेहोश कर आरोप भाग निकले। वारदात से परिजनों के साथ ग्रामीण भी सन्न हैं। परिजनों ने किसी भी रंजिश से इन्कार किया है। मृतका के पति राहुल कुमार ने कहा कि उनका कभी किसी से कोई विवाद नहीं हुआ। एसएसपी सतपाल अंतिल ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने हत्याकांड के खुलासे के लिए टीमें गठित कर गहनता से जांच करने के निर्देश दिए। सीओ कांठ अपेक्षा निम्बाडिया ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है।

--------------

खुरपी से रेता गला, नल पर धोए हाथ
मृतका सीमा के शव के पास ही खुरपी पड़ी थी, जिस पर खून लगा था। इससे खुरपी से गला रेतकर हत्या की आशंका है। मृतका के घर में नल के पास बने चबूतरे पर भी खून के छींटे मिले। आशंका है कि हत्यारों ने वारदात के बाद हाथ धोए। पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। वारदात के बाद जब परिजन घर पहुंचे तो मृतका सीमा का शव भूसे के कमरे में पड़ा था। वहीं सीमा की देवरानी सुधा बेहोशी की हालत में अपने कमरे में पड़ी थीं। दोनों कमरों के बीच करीब 20 मीटर का फासला था।


---------
स्कूल गई थी बड़ी बेटी, पालने में झूल रहा था मासूम

सोमवार का जब वारदात हुई तो मृतका सीमा की सात साल की बड़ी बेटी रितिका स्कूल गई हुई थी। चार साल की छोटी बेटी चकोर घर के बाहर बच्चों के साथ खेल रही थी और नौ माह का मासूम बेटा गीत पालने में झूल रहा था। वारदात के समय घर में सीमा की सास धरमी देवी भी नहीं थीं। वह अपनी बेटी के घर बिजनौर के थाना अफजलगढ़ के गांव शाहपुर जमाल में गई हुई हैं। सीमा की माैत से तीन बच्चों के सिर से मां का आंचल छिन गया।
------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed